Dal Lake नहीं, ये हैं भारत की 5 खूबसूरत झीलें; गर्मियों में दिखता है अलग ही नजारा

Indian Famous Lakes: जब भी झीलों की बात की जाती है, तो सबसे पहले जम्मू कश्मीर की डल लेक का ही नाम लिया जाता है। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। लेकिन आज हम आपको देश की उन 5 फेमस झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं।

Indian Famous Lakes

Indian Famous Lakes: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग ठंडी जगहों या समुद्र तटीय क्षेत्रों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा इस मौसम में झीलों का नजारा भी देखने लायक होता है। ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच झीलों को देखना बहुत अच्छा लगता है।

विज्ञापन

अगर इन गर्मियों में आप भी देश की प्रसिद्ध और खूबसूरत झीलों को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको देश की उन अद्भुत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

बड़ी लेक

राजस्थान के माउंट आबू में मीठे पानी की एक विशाल झील है, जिसे बड़ी लेक के नाम से जाना जाता है। गर्मियों में तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। कहा जाता है कि इस झील को खुद भगवान ने बनाया था। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन

नैनी झील

नैनीताल के लोगों के बीच नैनी झील काफी फेमस है, जिसे नैनीताल झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील में आप नौकायन यानी नाव का भी आनंद ले सकते हैं। हर साल यहां पर देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

विज्ञापन

हुसैन सागर झील

हैदराबाद में हुसैन सागर झील भी है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। कहा जाता है कि इस झील के तट पर ही गोलकुंडा और मुगलों के बीच संधि हुई थी। इसके अलावा इस लेक के बीच में बुद्ध देवता की विशाल मूर्ति भी है। गर्मियों में तो यहां का नजारा देखने लायक होता है।

लोकटक झील

मणिपुर की लोकटक झील पर्यटकों के बीच काफी फेमस है, जिसे फ्लोटिंग झील के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये दुनिया की एकलौती ऐसी लेक है जो तैरती हुई दिखाई देती है। गर्मियों में अगर आप मणिपुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार लोकटक झील जरूर जाएं।

विज्ञापन

टारसर झील

जम्मू और कश्मीर में मौजूद टारसर झील काफी खूबसूरत है। यह झील पर्वतीय इलाके में जमीन से करीब 3 हजार 795 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इसके आसपास बड़े-बड़े पहाड़ भी हैं, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ