Yoga Day 2025: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो योग एक बहुत ही असरदार और प्राकृतिक तरीका है। जिम में घंटों पसीना बहाने या डाइटिंग से परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप रोजाना कुछ आसान योगासन करें, तो धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगेगा और शरीर भी फिट और एक्टिव महसूस करेगा। योग न सिर्फ आपके शरीर को लचीला बनाता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मानसिक तनाव को भी काफी कम करता है जो अक्सर वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह होती है। अगर आप रोजाना कुछ मिनट योग को देते है तो यह आपके वजन घटाने के साथ आपकी सेहत को भी बढ़िया रखने में मदद करता है।
सूर्य नमस्कार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करें। जिसमें 12 आसान स्टेप्स होते हैं। यह पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप इस आसन को 5-10 राउंड कर सकते हैं।
वीरभद्रासन
वीरभद्रासन आसन पैरों, कमर और कंधों को मजबूत बनाता है। यह शरीर की स्थिरता को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। आप इस आसन को रोजाना 5 राउंड में कर सकते हैं।
त्रिकोणासन
Image Source Freepik
यह योगासन कमर और जांघों की चर्बी घटाने में मदद करता है। यह शरीर को लचीलापन देता है और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है। अगर आप इस आसन को रोजाना करते हैं तो इससे आपकी कमर पतली होने लगती है। तो इस आसन को आप जरूर करें।
नौकासन
यह योगासन पेट की चर्बी को कम करने में बहुत असरदार है। इसमें शरीर को नाव की तरह संतुलित करना होता है, जिससे पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव आता है और फैट घटता है। इसे रोजाना 30-60 सेकंड तक करें। ऐसा करने से आपका वेट जल्दी लॉस हो सकता है।
भुजंगासन
यह पीठ और पेट के लिए बहुत लाभकारी आसन है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र भी सुधरता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है बेली फैट का इलाज, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines