Instant Idli Recipe: कभी पोहे से बनी इडली खाई है, बेहद आसान है रेसिपी

instant idli recipe in hindi, poha idli recipe ingredients, poha idali ki recipe

poha idli recipe

विज्ञापन

Instant Idli Recipe: अब तक आप सभी ने ब्रेकफास्ट और लंच में पोहा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी पोहे से बनी इडली खाई है? अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप पोहा इडली बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह पाचन के साथ-साथ वजन घटाने में भी सहायक है। आइए जानते हैं पोहा इडली बनाने की आसान विधि।

पोहा इडली बनाने के लिए सामग्री

पोहा- 2 कप

Advertisment

सूजी- 1 कप

दही- 1 कप

तड़का के लिए सामग्री

विज्ञापन

तेल- 2-3 चम्मच

चना दाल- 2 चम्मच

विज्ञापन

उड़द दाल- 2 चम्मच

सरसों के बीज- 2 चम्मच

विज्ञापन

करी पत्ता- 3-4

नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

अदरक- छोटा टुकड़ा

धनिया पत्ता

विज्ञापन

कदूकस की हुई गाजर

ईनो

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाएं पोहा इडली

पोहा इडली बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को करीब 8-9 मिनट के लिए भिगो दें फिर इसे मिक्सर में डालें, इसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से पीस लें और बैटर तैयार कर लें। बैटर में दही मिलाने से इडली सॉफ्ट बनेगी। अब एक पैन में तेल डालें, उसमें राई, करी पत्ता, नमक, कद्दूकस की हुई गाजर, उड़द दाल और अदरक का टुकड़ा डालकर हल्का लाल होने तक भून लें। जब यह अच्छे से भुन जाए तो इसे तैयार बैटर में डालकर अच्छे से मिला लें। बैटर में हरा धनिया और ईनो डालकर अच्छी तरह मिला लें।

विज्ञापन

अब इडली का बर्तन लेकर उसे ग्रीस कर लें। अब इसमें इडली बैटर डालें और धीमी आंच पर 12-13 मिनट तक पकाएं। जब इडली तैयार हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। आपकी स्वादिष्ट इडली बनकर तैयार है। इसे सांबर और नारियल की चटनी के साथ खाएं, आपके बच्चे और परिवार वाले इसे बड़े चाव से खाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ