---विज्ञापन---

Date Shake Recipe: सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है खजूर शेक, जानें आसान रेसिपी

Dates Shake Benefits: खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल से ही इसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इसमें आयरन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में और इसका […]

---खबर नीचे जारी है---

Dates Shake Benefits: खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल से ही इसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इसमें आयरन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में और इसका शेक बनाने की विधि के बारे में।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

खजूर या इससे बना शेक हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

स्ट्रेस से राहत

अगर आप तनाव में हैं तो खजूर खा सकते हैं या इससे बना शेक पी सकते हैं। इसे पीने से आप तनाव मुक्त हो सकते हैं। इसका नियमित सेवन आपको न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी से बचा सकता है। इसके अलावा यह याददाश्त बढ़ाने में भी फायदेमंद है।

दिल के लिए फायदेमंद

खजूर दिल के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना इसका शेक पीने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद

जोड़ों में सूजन के कारण होने वाले दर्द की समस्या से राहत दिलाने में खजूर का शेक बहुत मददगार होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं।

पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद

खजूर शेक में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत कर कब्ज और अपच से राहत दिलाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- पांच पारंपरिक स्वादिष्ट पकवान, जिन्हें बनाना है बेहद आसान

ऐसे बनाएं खजूर शेक

सामग्री

---खबर नीचे जारी है---

8-9 खजूर, 7-8 बादाम, 2 कप दूध, 7-8 किशमिश, आधा चम्मच च्यवनप्राश।

खजूर को अच्छे से साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। शेक बनाते समय बादाम को पानी में भिगोकर छील लें। अब एक ग्राइंडर में दूध, किशमिश, च्यवनप्राश, खजूर, बादाम डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इसे एक गिलास में निकाल लें, आपका खजूर शेक तैयार है। आप इसे किसी भी समय पी सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

(www.curlygirldesign.com)

First published on: Sep 26, 2023 09:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola