Home Remedies: मसूड़ों में सूजन आ गई है तो इन 7 घरेलू नुस्खों से करें कम

Home Remedies For Swollen Gums: कभी-कभार हमारी लापरवाही के चलते मसूड़ों में सूजन की समस्या आती है। इससे हमारी ओरल हेल्थ में दिक्कतें आती हैं और मुंह भी सूजा सा महसूस होता है।  

Home Remedies for Swollen Gums

मसूड़ों की सूजन के लिए घरेलू उपचार Image Credit: Freepik

Home Remedies For Swollen Gums: मसूड़े ओरल हेल्थ का एक जरूरी भाग हैं। मसूड़ों का स्वस्थ होने का मतलब है दांतों की मजबूती बनाए रखना। कई बार संक्रमण के कारण मसूड़ों में सूजन या खून बहने की समस्या होती है।

विज्ञापन

मसूड़ों में सूजन की वजह से खाने-पीने में भी प्रॉब्लम होती है, लेकिन सही उपचार नहीं करते हैं तो कई दिक्कतें आती हैं। मसूड़ों में सूजन किसी मेडिसिन के साइड इफेक्ट, सही देखरेख न करने की वजह से होती है।

विज्ञापन

खाना खाने के बाद मुंह में बचा-खुचा खाना या गलत तरीके से ब्रश करने से भी मसूड़ों में सूजन हो सकती है। स्मोकिंग, शराब और शुगर आइटम्स का सेवन करने से भी मसूड़ों को हानि होती है, लेकिन इस समस्या में आप घर पर ही कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप राहत पा सकते हैं..

नमक और पानी का गरारा

गर्म पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाएं। इससे दो-तीन बार दिन में गरारा करें। यह मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

लहसुन का तेल

लहसुन के तेल को मसूड़ों पर लगाएं। इससे मसूड़ों की सूजन में आराम मिल सकता है। आप सुबह या शाम इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

अदरक का पेस्ट

अदरक को पीस कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सूजन वाले मसूड़ों पर लगाएं। थोड़ी देर रखने के बाद पानी से मुंह को वॉश कर लें। इससे भी सूजन में आराम मिलता है।

विज्ञापन

हल्दी और नमक का पेस्ट

हल्दी और नमक को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सूजन वाली जगह पर लगाएं। यह सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

नीम का तेल

नीम के तेल को मसूड़ों पर लगाएं। इससे मसूड़ों की सूजन में आराम मिलेगा। इस नुस्खे को आप दिन में दो या तीन बार कर सकते हैं।

विज्ञापन

दही

दही को थोड़े समय के लिए मुंह में रखें। दही को मसूड़ों पर लगाने से भी लाभ मिल सकता है। इससे भी सूजन कम हो सकती है।

हर्बल चाय

हर्बल चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी वाली जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करें। जैसे कि मुलेठी, तुलसी या सौंफ। इसे दिन में कई बार पिएं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर सूजन बहुत ज्यादा है, तो डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ