Dark Chocolate Ke Fayde: अक्सर दिन में अचानक कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है, ऐसे में ज्यादातर लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी पसंदीदा चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है? जी हां! आपने सही पढ़ा, कई लोग चॉकलेट को सिर्फ मीठा और अनहेल्दी फूड मानते हैं, लेकिन डार्क चॉकलेट इससे काफी अलग होती है, जिसे खाने के फायदे भी हैं. खासतौर पर 70% या उससे ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है?
यह भी पढ़ें:- Sawan Special: गेहूं के आटे से बनाएं स्वादिष्ट कंसार, मिनटों में तैयार होगी पारंपरिक मिठाई
चॉकलेट से दूरी इतना भी सही नहीं Daily Dark Chocolate Intake Science
जब भी चॉकलेट की बात होती है, तो लोग इसे ज्यादा चीनी और वजन बढ़ाने वाले फूड समझकर दूरी बनाने लगते हैं. यही वजह है कि कई लोग चॉकलेट खाने से बचते हैं और हालात ये रहती है कि उसको खाना पसंद भी नहीं करते. हालांकि, यह जानना जरूरी है कि, हर चॉकलेट एक जैसी नहीं होती. डार्क चॉकलेट में दूध वाली चॉकलेट की तुलना में कोको की मात्रा ज्यादा और चीनी कम होती है. इसमें फ्लेवोनॉयड्स (Flavonoids) जैसे एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और कई स्वास्थ्य से जुड़े फायदे देने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि आप जितना मन करें, उतना चॉकलेट खा सकते हैं, बल्कि सीमित मात्रा में सेवन करने पर ही ये हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है.
कैसे फायदा पहुंचाता है डार्क चॉकलेट? Dark Chocolate Benefits For Health
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. रोजाना 1-2 पीस खाने से दिल की सेहत बनी रहती है.
मूड बेहतर करने में मददगार
आपको जब भी तनाव या चिड़चिड़ापन महसूस हो, तब 1-2 पीस डार्क चॉकलेट खा लें, यह मूड को बेहतर करने में मदद कर सकती है. इसमें मौजूद तत्व दिमाग में खुशी से जुड़े हार्मोन को एक्टिव करने में मदद करती है.
मेमोरी के लिए भी मददगार
डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको दिमाग में खून के फ्लो को बेहतर कर सकता है. इससे ध्यान लगाने की क्षमता, सीखने और याददाश्त को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. इसलिए 1-2 पीस डार्क चॉकलेट जरूर खाएं.
त्वचा के लिए भी फायदेमंद
जानकारी के अनुसार, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. 1-2 पीस खाने से स्किन की चमक बनाए रखने और समय से पहले झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिलती है.
मीठा खाने की क्रेविंग को कर सकती है कंट्रोल
रोजाना 1-2 छोटे पीस डार्क चॉकलेट खाने से मीठा खाने की इच्छा कम हो सकती है. यह लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकती है, जिससे इसका सीधा फायदा वजन कम करने में होता है.
यह भी पढ़ें:- आंख खुलते ही फोन उठाने से खुद को नहीं रोक पाते, आखिर क्या है इसकी वजह? हैरान कर देगा ये फैक्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
13 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
16 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
20 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines