Christmas और New Year पार्टी में कहीं आप न हो जाएं टल्ली! पहले ही अपना लें 5 टिप्स

Drinking Tips: अगर आपको भी पार्टी में हैंगओवर हो जाता है, तो इन तरीकों को जरूर आजमाएं। जिससे आप पार्टी के अगले दिन भी फिट एंड फाइन रह पाएंगे।

Drinking tips, Abstaining from alcohol, Changing relationship with alcohol, Alcohol and meditation, How to cut down on alcohol, How to drink like a normal person, Why do I want to keep drinking once I start, The sober truth about moderate drinking,

Christmas And New Year Hangover: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इन पार्टीज में लोग खूब नाचते-गाते, खाते-पीते हैं। कई पार्टीज ऐसी भी होती हैं, जहां एल्कोहॉल भी सर्व किया जाता है, जिसके बाद हैंगओवर होने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और जब ऐसी सिचुएशन आ जाती है, तो सिर में दर्द, चक्कर जैसा फील होता है। अगले दिन तो लोग सिर पकड़कर ही बैठ जाते हैं।

अगर आप पार्टी को एन्जॉय करने के साथ-साथ अगले दिन भी फिट एंड फाइन रहना चाहते हैं, तो इन माइंडफुल ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करें, ये आपके हैंगओवर को झट से दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं, क्या है वो अमेजिंग ड्रिंक्स जिन्हें आप पार्टी करते वक्त फॉलो कर सकते हैं।

क्या हैं जादुई ड्रिंक्स?

सबसे पहले हैंगओवर की नौबत ही न आएं इस बात पर ध्यान दें, इसके लिए आपको सिर्फ एक एक्सरसाइज को फॉलो करना होगा, जिससे आपको हैंगओवर कभी नहीं होगा। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको एल्कोहॉल को बिल्कुल छोड़ना है, बल्कि आपको सोच समझ कर उतनी ड्रिंक करनी है, जितनी आप हैंडल कर सकें और अगले दिन हैंगओवर का शिकार न बने। इस तरह की ड्रिंकिंग से कोई हानि भी नहीं होगी और आप जागरूक भी बने रहेंगे।

पीने की लिमिट तय करें

जब आप किसी पार्टी में जाए, तो पहले से एक लिमिट तय कर लें कि आपको पार्टी में जाकर कितनी ड्रिंक करनी है और उस बात को दिमाग में रखें और फॉलो करें। आगे से आपको कोई ऑफर भी करें तो आप मना कर दें। ऐसा करने से आपको कोई हैंगओवर नहीं होगा।

लगातार Drink न करें

जब पार्टी में ड्रिंक आपके सामने होती है, तो आप एक के बाद एक पीने लग जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। एक ड्रिंक को धीरे-धीरे पिएं। जिससे आप ड्रिंक को एन्जॉय भी कर सकें और आपको हैंगओवर भी न हो।

देखा देखी में ड्रिंक कभी न करें

जब आप पार्टी में होते हैं, तो दोस्तों की देखा देखी में भी ड्रिंक करना शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से बचें, अगर आपका कोई दोस्त ड्रिंक कर रहा है, तो उस समय जरूरी नहीं आपको भी उतनी ही ड्रिंक करनी है, आप अपनी लिमिट के हिसाब से ड्रिंक करें।

Hangover हो गया है तो इन ड्रिंक्स को आजमाएं:-

नारियल पानी और अनानास ड्रिंक

  • नारियल पानी और अनानास के रस बराबर मात्रा में मिला लें।
  • नारियल का पानी रिहाइड्रेट करने में मदद करता है और अनानास का रस विटामिन प्रदान करता है।
  • इस ड्रिंक को और ताजा और हाइड्रेट बनाने के लिए उसमें बर्फ भी मिलाएं

अदरक पुदीना नींबू पानी

  • अदरक के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस मिलाएं।
  • मिठास के लिए उसमें पानी और थोड़ा शहद मिलाए।
  • अदरक पाचन में सहायता करता है, पुदीना पेट को आराम देता है और नींबू विटामिन प्रदान करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ