---विज्ञापन---

Air pollution: वायु प्रदूषण लगातार घटा रही आपकी उम्र, क्या दिल्ली छोड़ना ही मात्र एक ऑप्शन?

Air pollution: वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में रहना मुश्किल होता जा रहा है। इसे लेकर एक्सपर्ट कहते हैं कि वायु प्रदूषण के कारण आपकी लाइफ लगभग 7 साल कम हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

Air pollution: दिल्ली और दिल्ली के आसपास के वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण एक नहीं बल्कि कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ कहा है। यहां तक कि एक हेल्दी इंसान भी बीमार पड़ रहा है। वायु प्रदूषण की वजह से आपकी लाइफ की लगभग 7 साल  कम हो चुके हैं। दिल्ली की हवा WHO के मानकों के हिसाब से साफ हो जाए तो 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हां रहने वाले की जिंदगी 7.8  साल तक बढ़ सकती है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए एक्सपर्ट का कहना है कि इसका कोई तोड़ नहीं है, इसके लिए दिल्ली छोड़ना ही एक मात्र ऑप्शन है। आइए जानते हैं कि वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए एक्सपर्ट का क्या कहना है?

जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

डॉक्टर मोहसिन ने न्यूज 24 को बताया कि वायु प्रदूषण के कारण एक दिन में हमारे शरीर में 10-12 सिगरेट का धुंआ अंदर जा रहा है। जिससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। इसके लिए उन्हें बचा कर रखें। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के असर को कम करने के लिए आप मास्क लगा सकते हैं और घर में भी मास्क लगा कर ही रहें। हेल्दी फूड लेना चाहिए और हेल्दी ड्रिंक जैसे कि जूस का सेवन करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको खांसी है, तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें। अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट जैसे किशमिश और मुनक्का शामिल कर सकते है। इसके साथ ही हल्दी वाला दूध पिएं और सोते समय मुंह ढक कर सोएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- प्रदूषण और बदलते मौसम में साइनस पेशेंट्स इन 7 घेरलू नुस्खों को करें फॉलो, रहेंगे सेफ 

---विज्ञापन---

यूपी भी प्रदूषण का शिकार

इसके साथ ही यूपी के दो शहरों नोएडा और गाजियाबाद की हवा खराब होती नजर आ रही है। प्रदूषण के कारण यहां के लोगों की उम्र लगभग 8 साल कम हो रही है। इसके साथ ही यूपी के अन्य शहर भी प्रदूषण का शिकार बन चुके हैं।

---विज्ञापन---

विटामिन से भरपूर आहार लें

प्रदूषण से बचने के लिए विटामिन से भरपूर डाइट लें। ये वायु प्रदूषण के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकता है। विटामिन आपके शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती और आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

हाइड्रेटेड रहें

अगर आप हाइड्रेट रहते हैं तो वायु प्रदूषण से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद करता है। पर्याप्त पानी पीने से आपके शरीर की  इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। इससे आपके शरीर के अंदर का बैक्टीरिया बाहर निकल जाता है और हेल्दी रह पाते हैं।

---विज्ञापन---

बिना मास्क न निकलें बाहर

बाहर निकलने पर मास्क लगाने से वायु प्रदूषण के कारण शरीर को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप N95 या FFP2/FFP3 कैटेगरी के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 16, 2024 01:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola