Travel Tips: बांके बिहारी के दर्शन से पहले जानें ये जरूरी टिप्स, भीड़ में भी मिलेंगे शांति के पल

जन्माष्टमी के दिन हर भक्त की इच्छा होती है कि वह वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर जाकर जन्माष्टमी मनाए। जिसके लिए लोग पहले से ही योजना बनाना शुरू कर देते हैं।अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जोर-शोर से मनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं वृंदावन जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

222222 - 2025-08-13T190148.875

Travel Tips: इस साल जन्माष्टमी का त्योहार आज के दिन यानी 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में श्रीकृष्ण भक्त का सपना होता है कि वह वृंदावन जाकर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाए। कुछ लोग जा पाते हैं तो कुछ नहीं जा पाते। जैसा कि हम सभी जानते हैं, बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग दूर-दूर से बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचते हैं और यमुना तट पर ही जन्माष्टमी मनाते हैं। अगर आप भी इस दिन वहां जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं वे जरूरी बातें।

विज्ञापन

यात्रा की योजना से पहले ठहरने का स्थान करें बुक

जन्माष्टमी के समय वृंदावन में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए ट्रेन, बस या होटल की बुकिंग पहले से कर लें। अंतिम समय की योजना अक्सर परेशानी का कारण बन सकती है। पहले से जगह बुक करने से आपको बहुत सुविधा होगी।

विज्ञापन

भीड़ से बचने के लिए संयम रखें

मंदिरों और प्रमुख स्थलों पर बहुत अधिक भीड़ होती है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन धैर्य बनाए रखें, लाइन में शांति से खड़े रहें और धक्का-मुक्की से बचें। अगर आप अपने साथ बुज़ुर्ग या बच्चों को लेकर जा रहे हैं, तो उनका विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

हल्का और जरूरी सामान ही साथ रखें

अपने बैग में केवल जरूरी चीजें रखें जैसे पानी की बोतल, छोटा टॉवल, मोबाइल चार्जर, नकद पैसे, ID कार्ड आदि। भारी बैग लेकर चलना मुश्किल हो सकता है और इससे थकान भी अधिक होगी।

Image Source twitter

धार्मिक मर्यादाओं का पालन करें

वृंदावन एक आध्यात्मिक नगरी है, इसलिए वहां की परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। मंदिरों में कई बार फोटो या वीडियो लेना मना होता है, इसलिए वहां के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखें

भीड़ में ज्यादा समय बिताने से थकावट हो सकती है। इसलिए समय-समय पर आराम करें और स्वच्छ भोजन व पानी लें। हाथ धोते रहें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना भी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ