Body Signs and Diseases: 5 बीमारी के पांच संकेत, जानें डॉक्टर से

Body Signs and Diseases: जब भी कोई बीमारी हमारे शरीर को घेरती है, तो उससे पहले ही बॉडी पर साइन्स दिखाई देते हैं। हम आपको संकेतों और बीमारियों के बारे में बताते हैं, जो डॉक्टर ने खुद बताए हैं।

body signs

body signs

Body Signs and Diseases: बीमारी कभी बताकर नहीं आती है या फिर कोई उसे बुलाता नहीं है। बीमारियां हमारी आदतों और खान-पान के सही तरीकों को फॉलो न करने से होती है। कोई भी बीमारी शरीर में पूरी तरह फैले, उससे पहले ही आपको चेतावनी संकेत देती है। हमारे शरीर में कई बार ऐसे छोटे-छोटे लक्षण होते हैं, जिनका हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ये गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। हमारे शरीर में कुछ लक्षण या बदलाव होते हैं, जो यह बताने में मदद करते हैं कि हमें कोई बीमारी तो नहीं होने वाली है। आइए हम आपको डॉक्टर सौरभ सेठी द्वारा बताए गए संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो अलग-अलग बीमारियों के लक्षण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये 5 संकेत हैं बीमारी का इशारा

1. हाई इंटेंस चेस्ट पेन- अगर आपको बार-बार सीने में दर्द महसूस हो रहा है तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि यह हार्ट अटैक आने का सबसे कॉमन संकेत है। इस संकेत को नजरअंदाज करने से बचें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।

2. बाएं कंधे में दर्द- अगर किसी बाई भुजा में दर्द हो रहा है, झनझनाहट लग रही है तो यह ब्रेन स्ट्रोक का वॉर्निंग साइन है। इसके साथ-साथ अगर आपको बोलने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी इस जानलेवा स्थिति का संकेत होता है।

विज्ञापन

3. मल में खून- अगर आपको अपने स्टूल में खून दिखाई दे रहा है या उसका रंग काला और लाल दिख रहा है, तो यह किडनी और आंतों की बीमारी का संकेत होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

विज्ञापन

4. पेट ने निचले हिस्से में दर्द- अबडोमिनल पेन यानी नाभी के नीचे वाले पेट में दर्द महसूस करना अपेंडिक्स का संकेत होता है। डॉक्टर सौरभ कहते हैं कि यह गॉलब्लैडर स्टोन और किडनी स्टोन का भी लक्षण हो सकता है।

5. खांसी में खून आना- अगर आपको सामान्य खांसी हो रही है, तो भी एक समय के बाद यह गंभीर हो जाती है लेकिन खून वाली खांसी हो तो यह गंभीर लंग इंफेक्शन का संकेत हो सकता है या फिर कई बार किसी सीरियस बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ