Maldives छोड़िए! इन 6 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा जन्नत का एहसास

Best Travel Places: अगर आपका मालदीव घूमने का प्लान ड्रॉप हो गया है और अब आप घूमने के लिए कोई और जगह खोज रहे हैं तो लिस्ट में इन जगहों को Add कर सकते हैं।  

Best Travel Places after Maldives prime minister Narendra Modi Mohamed Muizzu

Maldives को किया जा रहा है 'X' पर Boycott

Best Travel Places: उत्तर भारत में मौसम अभी काफी ठंडा है और यह मौसम लोगों को काफी भाता है। इस समय लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान भी काफी बनाते हैं। हाल ही में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) 4 जनवरी को लक्षद्वीप (Lakshadweep) गए थे और लोगों से लक्षद्वीप घूमने के लिए आग्रह किया था, लेकिन अब लोगों ने इसे मालदीव से जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर #MaldivesBoycott का ट्रेंड चल रहा है।

विज्ञापन

तो ज्यादातर भारतीय Maldives जाने के प्लान को ड्रॉप कर चुके हैं, लेकिन चिंता न करें। आज हम आपको Maldives से भी बेहतर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां घूमकर आपको जन्नत का एहसास मिल सकता है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

विज्ञापन

अगत्ती बीच, लक्षद्वीप (Agatti Beach, Lakshadweep)

लक्षद्वीप में स्थित अगत्ती समुद्र तट समुद्री कछुओं (Sea turtles) और सुंदर मूंगों (Corals) के लिए जाना जाता है। यह बीच नारियल के बागानों और नीले समुद्र से पूरी तरह घिरा हुआ है।

Baga Beach, Goa (बागा बीच, गोवा)

गोवा का बागा बीच भारत के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक है।  शानदार नाइट क्लबों से भरपूर, बागा बीच की Night Life इसे और अधिक दिलचस्प बनाती है। यहां आप शाम के समय शानदार पार्टीज का लुफ्त भी उठा सकता हैं।

विज्ञापन

समुद्र प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग की तरह है, यहां आप अपने परिवार, लाइफपार्टनर, (Best Travel Places) फ्रेंड्स किसी के भी साथ अपनी छुट्टियों का मजा उठा सकते हैं।यहां आप स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, जेट स्की, स्पीडबोट की सवारी, सर्फिंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग, मछली पकड़ना, जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं।

विज्ञापन

वर्कला बीच, केरल (Varkala Beach, Kerala)

दक्षिणी भारत का यह अनोखा समुद्र तट टूरिस्ट और वहां के स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। रात में यहां चमकदार नीले-हरे रंग की लहरें किनारे से टकराती नजर आती है।
जो देखने में काफी जादुई लगती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=tzrrB5GHMns

विज्ञापन

कैंडोलिम बीच, गोवा (Candolim Beach, Goa)

कैंडोलिम बीच गोवा में भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। यह जगह अपने टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए भी जानी जाती है। यहां आपको अपने बजट में होटलों से लेकर 5-सितारा रिसॉर्ट्स तक सब मिल सकता है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, वॉटर स्कीइंग, विंडसर्फिंग, पैरासेलिंग, योग और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

Kovalam Beach (कोवलम बीच, केरल)

कोवलम बीच केरल के सबसे विकसित समुद्र तटों में से एक है। यह अपने शानदार लाइटहाउस, शैलो वॉटर और लहरों के लिए जाना जाता है। इस बीच को ईव्स (Eve’s) बीच के नाम से भी लोग जानते हैं। अगर आप अपने हॉलिडे को फुल एन्जॉय करना चाहते हैं तो ये बीच एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, वॉटर स्कीइंग, कैटामारन राइडिंग, स्विमिंग ये सब एक्टिविटी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ