Best Cooking Oil For Heart Health: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों की खाने की आदतें भी तेजी से बदल रही हैं. आज बाजार का तला-भुना खाना जैसे समोसा, कचौड़ी, पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज अब रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बन गया है. स्वाद की वजह से लोग इन चीजों को पसंद तो बहुत करते हैं, लेकिन अक्सर यह भूल जाते हैं कि इन्हें किस तेल में और किस तरीके से बनाया जा रहा है. कई बार गलत तेल या बार-बार गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल हमारी सेहत, खासकर दिल के लिए बहुत नुकसानदेह साबित हो सकता है. यही वजह है कि आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स बार-बार इस बात पर जोर देते हैं कि खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है, वरना यह तेल आपको गंभीर बीमारियों में धकेल सकती हैं. आइए जानते हैं कि दिल की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीप फ्राई या खाना बनाने के लिए किस तरह के तेल का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है?
यह भी पढ़ें: किडनी के मरीज को कितना नमक खाना चाहिए? डॉक्टर से जानिए कैसा होना चाहिए Kidney Patient का खानपान
तला हुआ खाना क्यों है नुकसानदेह
बहुत ज्यादा तेल में तला हुआ खाना शरीर में अतिरिक्त फेट बढ़ा सकता है. इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर असंतुलित हो जाता है और धीरे-धीरे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. बता दें कि आयुर्वेद में भी ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है और शरीर में सूजन व भारीपन पैदा कर सकता है. खासतौर पर वह तेल एक दो बार नहीं, बल्कि बार-बार गर्म किया जाता है, क्योंकि उसमें हानिकारक तत्व बनने लगते हैं, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह माने जाते हैं.
दिल के लिए कौन सा तेल माना जाता है बेहतर
सामान्य जानकारी के अनुसार, डीप फ्राई के लिए ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जिसका स्मोक पॉइंट ज्यादा हो और जो ऑक्सीडेशन में जल्दी खराब न हो. मूंगफली का तेल इस मामले में एक अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि यह गर्मी को अच्छी तरह सहन कर लेता है और तलने के दौरान जल्दी खराब भी नहीं होता. इसके अलावा राइस ब्रान ऑयल भी हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. वहीं सरसों का तेल भी सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह भी सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. हालांकि, यह बात साफ है कि किसी भी तेल का ज्यादा इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं होता और अनियमित सेवन हार्ट अटैक जैसे गंभीर बीमीरयों का खतरा बढ़ा सकते हैं.
डीप फ्राई करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
- अगर आप तली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं तो कुछ सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए. सबसे पहले कोशिश करें कि डीप फ्राई चीजों का सेवन बहुत कम करें और इसे रोजाना की बजाय कभी-कभार ही खाएं.
- तलने के लिए इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा गर्म करने से बचें क्योंकि ऐसा तेल ट्रांस फैट और टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है.
- इसके अलावा खाना तलते समय तेल का तापमान सही होना चाहिए ताकि भोजन सही तरीके से पक सके.
जहां संभव हो वहां शैलो फ्राई या एयर फ्राई जैसे विकल्प अपनाना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है, क्योंकि इसमें तेल का इस्तेमाल कम होता है और खाना भी हल्का रहता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपके भी जोड़ों में बना रहता है दर्द? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं जल्दी राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
57 mins agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 hr agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
3 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
21 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines