बदबूदार सांसों से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 घरेलू नुस्खे! तीसरा तरीका सबसे आसान

Bad Breath Home Remedies: भले ही आप महंगे से महंगे कपड़े पहनकर और खूब सारा मेकअप भी कर लें, लेकिन अगर आपके मुंह से बहुत बुरी स्मेल आ रही है तो चार लोगों में आपकी अच्छी-खासी इमेज खराब हो जाती है। 

bad breath home remedies

सांसों की बदबू का घरेलू इलाज Image Credit: Freepik

Bad breath Home Remedies: सांसों की बदबू एक ऐसी प्रॉब्लम है जिसकी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। दरअसल, ये समस्या डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भी सकता है। वैसे तो कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जो दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये चीजें भी काम नहीं आ पाती हैं।

विज्ञापन

ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो इस समस्या में राहत दे सकते हैं। क्योंकि ये नुस्खे आपको अपने ही घर में बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए सांसों की खराब स्मेल को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं..

विज्ञापन

मुंह में बदबू आने के कारण

  • सल्फर युक्त डाइट का ज्यादा सेवन करना
  • धूम्रपान और शराब
  • मसूढ़े की बीमारी
  • ओरल इंफेक्शन
  • दांत की सड़न

ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे 

अदरक और शहद

अदरक और शहद का मिश्रण बनाकर इसे रोजाना सेवन करने से सांसों की दुर्गंध कम हो सकती है। अदरक के एंटीबैक्टीरियल गुण और शहद की खुशबू दुर्गंध को दूर करती है।

तुलसी के पत्ते 

तुलसी की पत्तियों को चबाने से भी सांसों की दुर्गंध में राहत मिल सकती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दुर्गंध को कम करने में हेल्प करते हैं।

विज्ञापन

नीम की दातुन

नीम की दातुन का यूज करने से भी सांसों की बदबू कम हो सकती है। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों की बदबू को दूर कर सकते हैं।

मुलेठी

सुबह और शाम मुलेठी को डेली चबाने से स्मेल को दूर कर सकते हैं। इसको लगातार यूज करने से इस समस्या को बार-बार होने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

लौंग

लौंग को मसाले में इस्तेमाल करने से भी सांसों की बदबू को कम किया जा सकता है या खाना खाने के बाद एक लौंग को मुंह में रखकर उसका रस लेते रहने से भी बदबू से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

पुदीना की पत्तियां 

पुदीना की पत्तियों को चबाने से भी सांसों की दुर्गंध में कम हो सकती है। आप चाहे तो कुछ पत्ते चबा सकते हैं या पानी में डालकर सेवन कर सकते हैं।

अनार की छाल

अनार के छिलकों को पानी में अच्छे से उबालें। फिर डेली कुल्ला करें। ऐसे लगातार करने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये थे कुछ नॉर्मल और असरदार घरेलू उपाय सांसों की दुर्गंध को कम करने के लिए, लेकिन अगर बदबू काफी गंभीर है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ