Weight Loss Tips: क्या है वजन घटाने का सही डाइट प्लान? डॉ. सिद्धांत भार्गव से जानें तरीका

Weight Loss Tips: अगर आपका वजन भी लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और आप अपने वजन को आसानी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने अनुसार डाइट प्लान बनाएं। अपनी डाइट प्लान में सही खाने को शामिल करें। आइए जानते हैं कि इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट क्या कहते हैं।

Weight Loss Tips

वेट लॉस के लिए क्या है सही डाइट? फोटो सोर्स News24

विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन कम करना आज के समय में हर किसी के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना है। कई बार जब आप वजन कम करने के बारे में सोचते हैं, तो डाइट प्लान करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक सही डाइट प्लान करना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि सबकी बॉडी एक जैसी नहीं होती है। आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और सारा अली खान जैसे सितारों के न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सिद्धांत भार्गव कहते हैं कि वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका ट्रेंडी डाइट नहीं, बल्कि अपने खाने में कैलोरी को नियंत्रित करना एक सही तरीका है।

उन्होंने बताया कि चाहे कोई डाइट कम करना चाहे या शारीरिक एक्टिविटी बढ़ाना चाहे, वजन कम करने वाला सामान्य चीजें यह सुनिश्चित करता है कि शरीर जितनी कैलोरी का इस्तेमाल करता है, आप उससे कम कैलोरी को अपनी डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन

न्यूट्रिशनिस्ट दी ये सलाह

डॉ. भार्गव, जो स्वास्थ्य-केंद्रित भोजन सेवा ऐप फूड डार्जी के सह-संस्थापक और डॉक्टर भी हैं, ने इस बात पर जोर दिया कि वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में कैलोरी को कम करना चाहिए; इससे आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। उन्होंने समझाया कि कोई भी व्यक्ति चाहे कोई भी डाइट चुने, चाहे वह हाई फैट वाला हो, कम कार्ब वाला हो या गैप देकर फास्टिंग करने वाला हो, वजन तभी कम होगा जब शरीर को जितनी कैलोरी की जरूरत हो, उतना ही खाएं और साथ ही शरीर को एक्टिव बनाएं रखें।

क्या ये डाइट प्लान फॉलो करना सही?

उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग गलत तरीके से डाइट प्लान करते हैं, जो कई बार उनके लिए सही नहीं होता है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वजन घटाने का मतलब सेलिब्रिटी के रुटीन को फॉलो करना नहीं है और न ही इंटरनेट पर हर नए डाइट ट्रेंड का पालन करना सही है। इसके बजाय, लोगों को ऐसी डाइट अपनानी चाहिए जो उनकी लाइफस्टाइल और बॉडी के अनुकूल हो और उन्हें लगातार कैलोरी कम करने में मदद कर सके।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ