Baba Ramdev Health Tips: हेल्दी डाइट से भी कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज! स्वामी रामदेव से जानें फायदे

Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है जो कि खराब खान-पान से हो सकता है। इसे पूरी तरह से ठीत होना मुश्किल होता है लेकिन इसे नियंत्रित रखा जा सकते हैं। इसके लिए हम स्वामी रामदेव द्वारा बताई गई डाइट के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से बिना गोलियों के भी ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips: भारत को डायबिटीज कैप्टिल माना जाता है। यहां मधुमेह रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुगर की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए हमें अपनी डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। क्योंकि डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है जिससे कोई रोगी इससे निरोगी हो सके। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है, जिसमें हमें अपनी जीवनशैली में परिवर्तन खासतौर पर अपने भोजन पर ही फोकस करना होता है। स्वामी रामदेव कहते हैं कि अगर लोग उनकी डाइट का सेवन रोजाना करने लगे तो इससे डायबिटीज और वात रोग दोनों को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?

मशहूर योगगुरु स्वामी रामदेव ने डायबिटीज के लिए हेल्दी डाइट के बारे में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जो मधुमेह के रोगियों को शुगर नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। उनके अनुसार, सही डाइट और जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं इस हेल्दी डाइट के बारे में

स्वामी रामदेव ने बताया कि डायबिटीज और वात रोगों में सुबह एलोवेरा का जूस पीना चाहिए। साथ ही, आपको एक सब्जी बनानी है, जिसमें अंकुरित मेथी स्प्राउट्स को देसी घी में कच्ची हल्दी के साथ मिलाकर पकाना है। इसमें ब्लैक सॉल्ट डाला जाएगा। सर्दियों में हल्दी 25 ग्राम ले सकते हैं और गर्मियों में 10 ग्राम से अधिक नहीं लेनी है। आपको हफ्ते के 3 दिन उपवास रखना है और बाकी दिन फाइबर वाला भोजन करना है। गेहूं और चावल को बिल्कुल बंद कर दें। आप बाजरे के आटे की रोटी खा सकते हैं। आपको सब्जियों में पालक, लौकी और करेला ज्यादा खाना है। फलों में संतरा, पपीता और सेब खा सकते हैं। राजमा, मूंग और चने खाएं। दूध वाली चाय को हर्बल टी के साथ बदलें और व्यायाम भी नियमित रूप से करें।

विज्ञापन

योग भी फायदेमंद

स्वामी रामदेव कहते हैं कि आपको मिठाइयों और चीनी युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए। रोजाना योग करें, प्राणायाम, सर्वांगासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ