---विज्ञापन---

META ने अरविंद केजरीवाल के Instagram अकाउंट को भारत में क्यों किया रिस्ट्रिक्ट? AAP नेता ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि Meta ने भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सप्रेस (Restrict) कर दिया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से इस संबंध में नोटिस मिला है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य शिकायतें

एक व्यक्ति का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में सप्रेस और प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इंस्टाग्राम ने अकाउंट प्रतिबंध के बारे में कोई स्पष्टीकरण या समाधान प्रदान नहीं किया।

कई अन्य उपयोगकर्ताओं ने भी अपने अकाउंट सप्रेस होने की शिकायत की है।

आरोपित कारण

आरोप है कि केंद्र सरकार मेटा (इंस्टाग्राम की मूल कंपनी) पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले अकाउंट को दबाने का दबाव डाल रही है।

---विज्ञापन---

META ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में सप्रेस कर दिया है. इसकी जानकारी AAP नेता ने खुद एक वीडियो शेयर कर दी है. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘इंस्टाग्राम वालों ने मुझे नोटिस भेजा है कि मेरे अकाउंट को इंडिया में सप्रेस कर दिया गया है, रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है. मैंने उनके यहां फोन किया और फोन करके पता करने की कोशिश की. भाई क्यों किया? लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. मैंने पूछा भाई इसको कैसे ठीक कराएं. किसी ने कुछ नहीं बताया. मैंने उनको ईमेल लिखी ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मेरे साथ यह लोग ऐसा कर रहे हैं तो आपके साथ तो पता नहीं क्या कर रहे होंगे. जैसे ही मैंने इस बात को उठाया बहुत सारे लोगों के मैसेज आ रहे हैं, फोन आ रहे हैं कि हमारा अकाउंट भी सप्रेस कर दिया, हमारा अकाउंट भी सप्रेस कर दिया.’

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, ‘पता चला है कि केंद्र सरकार मेटा के ऊपर, Instagram के ऊपर दबाव डाल रही है कि जो मोदी जी के खिलाफ कुछ बोले, जो इथेनॉल पर कुछ बोले, जो पेपर लीक पर कुछ बोले, उनके अकाउंट को सप्रेस कर दो. तो मेरी आप सब लोगों से गुजारिश है अगर आपका अकाउंट भी इस तरह से सप्रेस किया जा रहा है, आपको लग रहा है तो मुझे डीएम करके या कमेंट्स में लिख के भेजें. एक साथ आपके मुद्दे को भी मैं उठाऊंगा. एक साथ मिलकर हम मेटा को फोर्स करेंगे. Instagram को फोर्स करेंगे कि वह इस तरह की बदमाशी ना करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने ना टेके.’

First published on: Aug 06, 2026 02:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola