Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Pakistan vs Bangladesh Test Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी बीच आईसीसी ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया है।
आईसीसी ने स्लो ओवर रेट की वजह से पाकिस्तान और बांग्लादेश पर जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान के 6 और बांग्लादेश के 3 अंक कम कर दिए गए हैं। ICC के इस फैसले के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के पास सिर्फ 16 अंक बचे हैं और उनका अंक प्रतिशत 22.22 हो गया है।
Pakistan and Bangladesh docked crucial #WTC25 points for slow over-rates in the Rawalpindi Test.#PAKvBANhttps://t.co/aRu7icDYHs
— ICC (@ICC) August 26, 2024
---विज्ञापन---
अगर बांग्लादेश के बात करें तो इस मैच में जीत हासिल करने वो छठे स्थान पर पहुंच गए थे। लेकिन 3 अंक कटने के बाद वो सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके पास 21 अंक हैं। बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 35 का रह गया है। इससे पहले उनके पास 24 अंक थे।
स्लो ओवर रेट की वजह से पाकिस्तान पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया गया है। इसके अलावा बांग्लादेश पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ICC ने अपने बयान में कहा है कि दोनों कप्तानों ने अपनी गलती को मान लिया है। दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट मैच 30 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
*The latest ICC World Test Championship standings are out! 🏏*
Despite beating 🇵🇰 in a test match after 14 attempts, _*🇧🇩 have lost 3️⃣ WTC points*_ , while _*PAK have lost 6️⃣ points*_ – _Both due to slow over rate in the first #PAKvBAN test!_ pic.twitter.com/XCI1852U7f
---विज्ञापन---— _Cricket_hub_ (@AbhinayYadav0) August 26, 2024
शाकिब अल हसन पर लगा जुर्माना
आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए शाकिब अल हसन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। बता दें कि पाकिस्तान की दूसरी पारी में शाकिब ने रिजवान की तरफ गेंद फेंकी थी। इसके बाद अंपायर ने भी शाकिब को चेतावनी दी थी।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: 35 गेंदों पर मैच हार गया साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने मैदान पर मचाया आतंक
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।