नोएडा के फेज 3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग के बाद भीषण आग लग गई है. रिपोर्ट के अनुसार, आग इतनी ज्यादा भड़क उठी है कि आसपास के मकानों में तेजी फैल गई है, जिस कारण लगभग 50 परिवार फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि फायर विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, हालांकि, इस घटना के कारण दो लोगों की मौत हो गई. इतना ही नहीं, इस मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं. यह आग क्यों लगी क्या पूरा मामला है, सभी पहलू से जांच के लिए पुलिस और दमकल की टीम जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की लापरवाही आई सामने, SIT रिपोर्ट में खुलासा
कैसे भड़की इतनी खतरनाक आग?
सामने आ रही जानकारी के अनुसार, आग पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग में लगी थी, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था. चार्ज के दौरान वाहन में हल्की स्पार्किंग होने लगी, जो बढ़ते-बढ़ते पास खड़ी पेट्रोल वाहनों में फैल गई और आग भड़क उठी. फिर क्या देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा बढ़ गई की पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. आग की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग बिल्डिंग में मौजूद लोगों को बाहर निकलने को कहने लगे. आग के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी.
आग ने ली 2 लोगों की जान
आग की सूचना मिलते ही दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर सात फायर टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू ऑपरेशन में बिल्डिंग नें रहने वाले सभी 50 परिवारों को वक्त रहते बाहर निकाल लिया गया, हालांकि, इस दौरान 2 लोगों की हालात गंभीर पाई गई, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बिल्डिंग मालिक पुलिस की हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, फेज-3 में लगी आग मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक और लीज होल्डर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक बाइक (EV) की चार्जिंग के दौरान हुई स्पार्किंग बताई जा रही है, हालांकि, आग लगने के पीछे क्या कारण है, इसको लेकर जांच अभी जारी है.
यह भी पढ़ें: पति की सैलरी का 25% गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया स्पष्ट
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines