राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की लापरवाही आई सामने, SIT रिपोर्ट में खुलासा

अयोध्या चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपने के लिए तैयार कर ली है. रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का सीधे नाम लिए बिना यह संकेत दिया गया है कि लापरवाही और निगरानी में हुई चूक चोरी की एक बड़ी वजह बनी. पढ़ें लखनऊ से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

ram mandir

चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली है, जो आज शासन को सौंपी जा सकती है. रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का सीधे नाम लिए बिना यह संकेत दिया गया है कि लापरवाही और निगरानी में हुई चूक चोरी की एक बड़ी वजह बनी.

विज्ञापन

एसआईटी ने साफ किया है कि आपराधिक साजिश में चंपत राय की भूमिका नहीं है, क्योंकि यह पहलू पुलिस विवेचना का विषय है, जो अभी जारी है. हालांकि जांच में उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट भी नहीं दी गई. भर्ती प्रक्रिया में ढील और बैंक से जुड़े SOP नियमों को शिथिल करने को चोरी की बड़ी वजह माना गया है, जिसमें अनिल मिश्रा को सबसे बड़ा ज़िम्मेदार ठहराया गया है.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जांच में टिन्नू यादव की भूमिका भी सामने आई. वह भले ही ट्रस्ट के लिखा-पढ़ी वाले काम का औपचारिक हिस्सा नहीं था, लेकिन व्यवहार में प्रबंधन की हर संवेदनशील जानकारी उस तक पहुंचती थी और हुंडियों की चाबी भी उसी के पास रहती थी जिसके चलते अप्रत्यक्ष रूप से चंपत राय को इसका जिम्मेदार माना गया और लापरवाही का दोषी ठहराया गया है.

विज्ञापन

एसआईटी ने अपनी सिफारिशों में ट्रस्ट के ऑडिट सिस्टम में और पारदर्शिता लाने, थर्ड पार्टी ऑडिट कराने, सिफारिश की बजाय योग्यता के आधार पर भर्तियां करने, कंट्रोल रूम की सक्रिय निगरानी और गणना से जुड़े SOP का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ