Lucky Zodiac Signs: 8 जुलाई से खुलेगा इन 5 राशियों के लिए धन, तरक्की और खुशियों का नया चैप्टर, लंबे इंतजार के बाद मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: 8 जुलाई के शुभ ग्रह-योग 5 राशियों के लिए धन, तरक्की और नए अवसरों के मजबूत संकेत दे रहे हैं. लंबे समय से रुके कामों में भी अब अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Signs: 8 जुलाई, 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और दिन बुधवार है. यह दिन प्रथम पूज्य गणपति भगवान श्रीगणेश की उपासना को समर्पित है. साथ ही इस दिन वाणी-वाणिज्य के स्वामी बुध ग्रह को भी मजबूत बनाने का उत्तम दिन माना जाता है. इस दिन रेवती और अश्विनी का संयोग हो रहा है और रात्रि काल में अश्विनी नक्षत्र का संयोग सुकर्मा योग से बन रहा है. दूसरी ओर सूर्य ग्रह इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. वहीं, इस दिन शिववास योग भी बन रहा है, जब देवाधिदेव शिव मां गौरी के साथ रहेंगे. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे. मंगल ग्रह वृषभ राशि में होकर चंद्रमा से द्विद्वादश दृष्टि योग बना रहे हैं, जबकि सूर्य मिथुन राशि में बुध के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं. गुरु अभी भी कर्क राशि में उच्च होकर विराजमान हैं. उधर सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति बनी रहेगी. बाकी ग्रह भी यथावत रहेंगे यानी कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि अपनी उपस्थिति कायम रखेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 8 जुलाई के ज्योतिषीय योग-संयोग का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन इनका 5 राशियों के जातकों पर काफी सकारात्मक असर होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको बे इंतजार के बाद सफलता और धन प्राप्त होगी और तरक्की और खुशियों का नया चैप्टर खुल सकता है?

विज्ञापन

8 जुलाई का मेष राशिफल

8 जुलाई से मेष राशि के जातकों के लिए रफ्तार बढ़ने के संकेत हैं. चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे. इसलिए आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा. जिस काम को लेकर आप हिचक रहे थे, उसमें अब पहल करेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नया ग्राहक मिल सकता है. किसी पुराने भुगतान का रास्ता खुल सकता है. अगर वाहन बदलने या घर की मरम्मत का प्लान है, तो शुरुआत हो सकती है. परिवार में किसी युवा सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी. प्रेम संबंध में गलतफहमी कम होगी. सोशल मीडिया या ऑनलाइन काम से पहचान बढ़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. पड़ोसी के साथ चल रही छोटी नाराजगी खत्म हो सकती है. किसी खेल या फिटनेस एक्टिविटी की शुरुआत करना फायदेमंद रहेगा. जल्दबाजी में पैसा उधार देने से बचें. सोच-समझकर फैसला करेंगे, तो फायदा आपका ही होगा.

विज्ञापन

8 जुलाई का मिथुन राशिफल

बुधादित्य योग का असर मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है. बातचीत से बिगड़े काम बनेंगे. इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी बात असर छोड़ेगी. नया जॉब ऑफर मिलने की संभावना है. अगर स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी है, तो सही लोगों का साथ मिलेगा. बिजनेस में मार्केटिंग का नया तरीका अच्छा रिजल्ट दे सकता है. किसी पुराने ग्राहक की वापसी होगी. भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप या किसी प्रतियोगिता में मौका मिल सकता है. बैंक या डिजिटल पेमेंट से जुड़ी समस्या हल हो सकती है. किसी शिक्षक या मेंटर की सलाह आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगी. ऑनलाइन सीखने वाले युवाओं को नई स्किल से फायदा होगा. छोटी यात्रा अचानक तय हो सकती है. हर बात पर जवाब देने के बजाय सही समय का इंतजार करें.

विज्ञापन

8 जुलाई का कर्क राशिफल

गुरु का प्रभाव कर्क राशि के जातकों की सोच को मजबूत करेगा. 8 जुलाई से लंबे समय से रुका काम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. नौकरी में आपकी मेहनत की चर्चा होगी. सीनियर आपकी जिम्मेदारी बढ़ा सकते हैं. बिजनेस में भरोसेमंद पार्टनर मिलने के योग हैं. परिवार में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है. घर बदलने या नया सामान खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है. अगर कोर्ट या सरकारी कागज का मामला है, तो राहत मिलने के संकेत हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा. रिसर्च या उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें. किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, तो मन को अलग ही संतोष मिलेगा.

विज्ञापन

8 जुलाई का सिंह राशिफल

शुक्र का असर सिंह राशि के जातकों की पर्सनैलिटी में अलग चमक ला सकता है. लोग आपकी बातों पर भरोसा करेंगे. करियर में नई पहचान बनने के योग हैं. अगर क्रिएटिव फील्ड, मीडिया, फैशन या ग्लैमर से जुड़े हैं, तो अच्छा मौका मिल सकता है. बिजनेस में ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी. किसी बड़े क्लाइंट से बातचीत आगे बढ़ सकती है. विदेश से जुड़ा काम गति पकड़ सकता है. प्रेम जीवन में रिश्ता मजबूत होगा. परिवार में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है. किरायेदार या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या एडमिशन में सफलता मिल सकती है. बेवजह दिखावे पर खर्च करने से बचें. सही जगह निवेश करेंगे, तो आगे फायदा मिलेगा.

8 जुलाई का मीन राशिफल

मीन राशि जातकों के लिए 8 जुलाई का समय धीरे-धीरे अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. मन में चल रही उलझन कम होगी. करियर को लेकर नया विजन मिलेगा. अगर नौकरी बदलना चाहते हैं, तो सही अवसर सामने आ सकता है. बिजनेस में पुराने संपर्क फिर से एक्टिव होंगे. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे. प्रेम संबंध में भरोसा बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. अस्पताल, शिक्षा, रिसर्च या आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है. घर में रुका हुआ शुभ काम पूरा हो सकता है. किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए प्रेरणा बनेगा. धैर्य बनाए रखें. अच्छे नतीजे धीरे-धीरे आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ