World Cheapest Petrol: आज हर दूसरे व्यक्ति के पास गाड़ी है, किसी के पास फोर व्हीलर है तो किसी के पास टू व्हीलर है। पेट्रोल के बिना इनका चलना मुश्किल है। लेकिन ईंधन के दाम हैं कि दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहे हैं। ऐसे में मिडिल क्लास लोगों के लिए परेशानी की बात है क्योंकि एक बार गाड़ी लेना तो आसान बात है लेकिन मंहगाई के समय में पेट्रोल डलवाना जेब पर बोझ डालता है। आज हम 10 ऐसे देशों के नाम बताने जा रहे हैं जहां पेट्रोल पानी से भी सस्ता मिलता है।
कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल?
हर किसी को ये जानने की जिज्ञासा होगी कि आखिर कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल। दरअसल सबसे कम कीमत पर पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। जी हां, वहां सिर्फ 2.51 रुपये लीटर पेट्रोल मिलता है। वहां के लोगों की तो बल्ले-बल्ले है जो गाड़ियों के शौकीन हैं सस्ते में लग्जरी गाड़ियों के शौक पूरे कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भूकंप से फिर हिली धरती, कोलकाता में इतनी तीव्रता के झटके किए गए महसूस
यहां भी पानी के रेट में मिलता है पेट्रोल
नंबर 2 पर आता है ईरान जहां पेट्रोल बहुत सस्ता है। तीसरे नंबर पर है अंगोला जिसमें पेट्रोल पानी के रेट पर मिलता है। चौथे नंबर पर अल्जीरिया का है जहां 28.47 रुपये लीटर पेट्रोल है। पांचवें नंबर पर कुवैत है जहां 29.25 रुपये लीटर पेट्रोल मिलता है।
इन देशों में भी सस्ता है पेट्रोल
छठे नंबर पर आता है नाइजीरिया जहां कीमत 29.45 रुपये लीटर है। सातवें नंबर पर तुर्कमेनिस्तान है, वहां पर 29.50 रुपये लीटर पेट्रोल है। आठवें नंबर पर कजाकिस्तान वहां पर 37.26 रुपये लीटर पेट्रोल है। नौवें नंबर पर नाम आता है इथोपिया का जो एक गरीब देश है, लेकिन यहां पेट्रोल बहुत महंगा है। दसवें नंबर पर मलेशिया है जहां 39.80 रुपये लीटर पेट्रोल है।
इस देश में है सबसे महंगा पेट्रोल
अब ये जान लेते हैं कि सबसे महंगा पेट्रोल कहां मिलता है। वो न तो भारत है और न ही पाकिस्तान। उस देश का नाम है हांगकांग जहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 294.49 रुपये लीटर है।
नोट: हालांकि हर दिन पेट्रोल के रेट बढ़ते-घटते रहते हैं ऐसे में खबर में बताए गए रेट समय के अनुसार बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा बैठे हजारों भारतीयों के लिए बुरी खबर, स्टडी और वर्क वीजा से जुड़ा बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 day agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
6 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
18 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
20 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
20 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
20 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
23 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines