भूकंप से फिर हिली धरती, कोलकाता में इतनी तीव्रता के झटके किए गए महसूस

Earthquake: मंगलवार को सुबह 6:10 बजे बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कोलकाता और आसपास के इलाकों में कंपन हुआ। इससे लोगों में डर का माहौल है।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

विज्ञापन

Earthquake: दिल्ली एनसीआर के बाद अब कोलकाता और पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कोलकाता और पश्चिम बंगाल की धरती हिली। ये झटके कई इलाकों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 6:10 बजे आया।

लोगों में फैली दहशत

हालांकि भूकंप के ये झटके कुछ पलों के लिए थे, लेकिन इनसे पूरी धरती हिल गई। लोगों में इससे दहशत फैल गई, और वो अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अच्छी बात ये है कि अभी तक इस भूकंप में किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन

कहां था भूकंप का केंद्र

एक के बाद एक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज सुबह बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप के झटकों कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में कंपन महसूस किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप का केंद्र उड़ीसा से 175 किलोमीटर दूर हो सकता था। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी लेकिन केंद्र दूर होने की वजह से झटके हल्के महसूस किए गए।

विज्ञापन

एक दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में आया था भूकंप

बीते कई दिनों से एक से बाद एक लगातार कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले हफ्ते दिल्ली में तेज भूकंप के झटके आए जिसका केंद्र धौलाकुआं था। वहीं बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत का माहौल था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ