Lightening Volt: बारिश का मौसम आते ही आसमान में आए दिन बिजली कड़कना आम बात हो जाती है. लोग भी बारिश के मौसम में बादलों की गरज और चमक को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आपको अंदाजा है कि आसमान से गिरने वाली बिजली (Bijli) एक पल में किसी की जान भी ले सकती है. हाल ही में फुटबॉल मैच के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने इस खतरे की ओर ध्यान खींच लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी घटना है और क्या वाकई आसमानी बिजली इतनी खतरनाक होती है और कितने वोल्ट की होती है.
यह भी पढ़ें – क्या दूध भी होता है मांसाहार? जानिए वेज और नॉनवेज दूध में क्या होता है अंतर, कैसे किया जाता तैयार
मैदान में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में नजर आया कि एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से थाई फुटबॉलर की मौत हो गई. दरअसल ये फुटबॉल मैच दक्षिण थाईलैंड में खेला जा रहा था. इस फुटबॉल टूर्नामेंट का नाम था ‘गोलोक एफए कप’ (Golok FA Cup). खेल के दौरान ही अचानक बारिश होने लगी और इसी बीच आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से 24 वर्षीय फुटबॉलर सोफवान अवाए (Sofwan Awae) की मौत हो गई.
आसमान से गिरने वाली बिजली कितने वोल्ट की होती है
जो बिजली आमतौर पर हमारे घर में इस्तेमाल होती है, वह कम वोल्टेज की होती है. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि आसमान से गिरने वाली बिजली लगभग 10 करोड़ से 30 करोड़ वोल्ट की होती है. जो बिजली हम घर पर इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी तुलना में ये लाखों गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, आसमान से गिरने वाली बिजली की लंबाई लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक हो सकती है. इसकी शक्ति का आप ऐसे अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर ये हरे-भरे पेड़ों पर गिर जाए तो उन्हें जला सकती है.
इंसान के शरीर पर क्या असर पड़ता है?
बिजली से लगने वाला झटका दिल, दिमाग और हमारे नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकता है. इसके कारण जलन, बेहोशी और कार्डियक अरेस्ट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अगर फिर भी कोई इंसान बच जाता है तो उसे भी लंबे समय तक न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बनी रह सकती हैं.
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- अगर आप कहीं बाहर हैं, तो मौसम खराब होते ही खुले मैदान में न जाएं.
- बिजली से खुद को बचाने के लिए किसी मजबूत इमारत या बंद गाड़ी में चले जाएं.
- ऐसे मौसम में पेड़, बिजली के खंभे और धातु की वस्तुओं से दूर रहें.
- अगर कोई भी आउटडोर कार्यक्रम चल रहा है तो उसे तुरंत रोक दें.
यह भी पढ़ें – रोज 200 पुश-अप्स और शाकाहारी खाना… Ravi Kishan ने बताया 57 साल की उम्र में फिट रहने का राज
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoअंग्रेजों ने भारत में रेलवे की शुरुआत क्यों और कैसे की?
1 day ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoईरान पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत को भी खतरा? कितने सुरक्षित हैं आप
2 days agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 days agoप्लेग पीड़ितों की सेवा में जीवन समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिता
3 days agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
4 days agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines