Celebrity Fitness: 50 की उम्र पार होते ही ज्यादातर लोगों को फिट और एक्टिव रहना मुश्किल लगने लगता है. बढ़ती उम्र के साथ मसल स्ट्रेंथ, एनर्जी और स्टैमिना कम होने की शिकायत अक्सर लोगों में देखने को मिलती है. लेकिन, कुछ लोग सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस धारणा को गलत साबित कर देते हैं. उन्हीं कुछ लोगों में नाम आता है जाने-माने अभिनेता और नेता रवि किशन (Ravi Kishan) का जो 57 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी से लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में रेड इंक के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने अपनी डाइट, वर्कआउट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें शेयर कीं जो उन्हें फिट रखने में मदद करती हैं.
रवि किशन का फिटनेस मंत्र
रवि किशन ने अपना फिटनेस मंत्र बताते हुए कहा कि, “रोज कसरत करें, पॉजिटिव रहें, रोज दौड़ें. हो सके तो बस खाली अपने शरीर से प्यार करें.” उनके अनुसार फिटनेस कुछ दिनों का काम नहीं, बल्कि लगातार निभाई जाने वाली आदत है.
डाइट में किए ये बड़े बदलाव
रवि किशन ने अपनी डाइट के बारे में कहा कि, “मैं तो वेजिटेरियन हूं, प्योर वेजिटेरियन. मैं तो कुछ भी नहीं लेता. ऐसा कुछ नहीं है कि अंडा खाने से प्रोटीन मिलता है, मैंने वेज में ऐसी बहुत सारी चीजें ढूंढ़ ली हैं, रॉ वेजिटेबल.” यहां तक कि उन्होंने रेगुलर दूध भी पीना छोड़ दिया है. रवि ने कहा, “दूध नहीं पीना. दूध बहुत पीता था. अब मैं नारियल को ग्राइंड करके कोकोनट मिल्क पीता हूं. अब मैं वो मिल्क नहीं पीता, अब मैं नारियल का दूध पीता हूं. एक नारियल में मुझे एक गिलास दूध मिलता है.”
रवि किशन वर्कआउट को लेते हैं सीरियस
रवि किशन ने बताया कि वो ताई ची (Ravi Kishan Tai Chi) नाम की एक चीनी युद्ध कला भी करते हैं, जो एक तरह का धीमी गति का व्यायाम है. रवि किशन ने अपने वर्कआउट के बारे में कहा कि, “बाहर आने के पहले 200 दंड मार लिए और ताई ची कर रहे आजकल.” रवि किशन बताते हैं कि किस तरह ताई ची और 200 दंड मारने यानी पुश-अप्स करना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इस तरह खुद को फिट रखते हैं रवि किशन.
50 के बाद खुद को कैसे रखें फिट
रवि किशन की ही तरह आप भी बढ़ती उम्र में खुद को फिट रख सकते हैं. ये टिप्स आपके काम आएंगे –
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.