ATM Withdrawal Limit: ऑटोमेटेड टेलर मशीन (Automated Teller Machine) यानी ATM के माध्यम से चत और चालू खातों में जमा पैसों को आसानी से निकाला जा सकता है। कई जगहों पर एटीएम मशीन उपलब्ध है और डेबिट कार्ड की मदद से आप कहीं से भी किसी भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। कभी भी और कहीं भी पैसे निकालने की सुविधा देने वाले ATM से पैसे निकालने की एक समय सीमा तय होती है।
एटीएम से एक बार में अधिकतम राशि निकालने की सीमा तय है। हालांकि, ये सीमा सभी बैंक की ओर से अलग-अलग तय की गई है। SBI से लेकर HDFC जैसे प्रसिद्ध बैंक अपने ग्राहकों को एक बार या एक दिन में कितने रुपये निकालने की सुविधा प्रदान करते हैं? आइए जान लेते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम निकासी सीमा
अगर आपका बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में है और एटीएम से पैसे निकालने हैं तो बता दें कि एक दिन की लिमिट (SBI ATM Withdrawal Limit) 40000 रुपये तक है। मेस्ट्रो या क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए एक दिन की अधिकतम एटीएम निकासी लिमिट 40 हजार है। प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के लिए अधिकतम राशि निकालने की सीमा 1,00,000 रुपये प्रतिदिन है।
केनरा बैंक (Canara Bank Withdrawal Limit)
केनरा बैंक के क्लासिक रूपे, वीजा या स्टैंडर्ड मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड की अधिकतम राशि निकालने की सीमा 75,000 रुपये प्रतिदिन है। इसके अलावा प्लैटिनम या मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड से प्रतिदिन एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट 1,00,000 रुपये है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB Withdrawal Limit)
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भी अलग-अलग तरह के डेबिट कार्ड पर एटीएम से एक दिन के लिए अधिकतम राशि निकालने की सीमा अलग-अलग तय की गई है। नॉर्मल डेबिट कार्ड पर अधिकतम राशि निकालने की सीमा 25,000 रुपये प्रतिदिन है। जबकि, कुछ खास प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एटीएम से प्रतिदिन 1,00,000 रुपये तक अधिकतम राशि निकालने की सीमा तय है।
इसके अलावा वीजा सिग्नेचर, रुपे सेलेक्ट और मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड के माध्यम से एटीएम की डेली लिमिट 1,50,000 रुपये तय की गई है।
ये भी पढ़ें- FD Interest Rates: ये 5 बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर 9% तक ब्याज!
एचडीएफसी एटीएम (HDFC ATM Withdrawal Limit)
एचडीएफसी बैंक की ओर से डेबिट कार्ड यूजर्स को एटीएम से एक दिन के लिए अधिकतम राशि निकालने की सीमा 3 लाख रुपये तक प्रदान की जाती है, लेकिन ये सर्विस सिर्फ चुनिंदा कार्ड के लिए है। अगर एचडीएफसी बैंक अकाउंट से विश्व डेबिट कार्ड लिंक है तो ग्राहक एटीएम से एक दिन में 3,00,000 रुपये तक निकाल सकता है।
प्लैटिनम चिप डेबिट कार्ड के लिए डेली एटीएम विड्रॉल लिमिट 1,00,000 रुपये है। टाइटेनियम रोयले डेबिट कार्ड की एटीएम से डेली विड्रॉल लिमिट 75,000 रुपये है। गोल्ड डेबिट कार्ड के एचडीएफसी से लिंक्ड कार्ड की लिमिट 50,000 रुपये और अन्य डेबिट कार्ड के लिए डेली एटीएम विड्रॉल लिमिट 25,000 रुपये है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)
बैंक ऑफ बड़ौदा की डेली एटीएम विड्रॉल लिमिट 1,50,000 रुपये सबसे ज्यादा है जो चुनिंदा कार्ड के साथ मिलती है। इसके अलावा RuPay और MasterCard Classic DI डेबिट कार्ड से यूजर्स एक दिन में 25,000 रुपये एटीएम मशीन के जरिए निकाल सकते हैं। RuPay और MasterCard Platinum समेत अन्य फीचर वाले कार्ड के साथ एक दिन एटीएम निकासी लिमिट 50,000 रुपये है।
एक्सिस बैंक (Axis Bank)
एक्सिस बैंक भी 3 लाख रुपये तक एटीएम से निकालने की सुविधा देता है। अगर बरगंडी डेबिट कार्ड है तो खाताधारक के पास एटीएम से एक दिन में 3 लाख रुपये निकालने की सुविधा होती है। इसके अलावा 1 लाख रुपये, 50 हजार रुपये और 40 हजार रुपये भी एक दिन की लिमिट तय है जो अलग-अलग फीचर वाले डेबिट कार्ड के साथ मिलती है।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit Rates: कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा फायदा? जल्दी जानें
संबंधित खबरें
K.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
3 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
4 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
5 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
6 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
6 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines