UPSC CSE Mains 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए DAF फॉर्म जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC CSE Mains 2023

UPSC CSE Mains 2023

विज्ञापन

UPSC CSE Mains 2023 DAF: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2023 के लिए DAF यानी डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म, जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे upsc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं फॉर्म के लिए जारी नोटिस में आयोग ने बताया है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जुलाई शाम 6 बजे तक यह उपलब्ध रहेगा.

ध्यान दें कि यह फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसे भरे बिना अभ्यर्थी सिविल सर्विसेज के मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे पहले आयोग ने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 12 जून 2023 को घोषित किया था। फॉर्म भरने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पहले उम्मीदवारों को अपने OTR पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

यूपीएससी नोटिस में लिखा है “परीक्षा के नियमों के अनुसार, उक्त परीक्षा में योग्य घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा, जो उपलब्ध कराया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर 10/07/2023 से 19/07/2023 शाम 6:00 बजे तक। सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए DAF-I ऑनलाइन भरना और उसे ऑनलाइन जमा करना आवश्यक है।”

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा

वहीं मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल और ई एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने 3 से 4 हफ्ते पहले रिलीज किया जाएगा। यह UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। वहीं उम्मीदवार डायरेक्ट यूपीएससी डीएएफ मेंस के पेज पर जाने के लिए नीचे क्लिक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ