CSBC Bihar Constable Result 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CSBC Bihar Constable Result 2023
Edited By Niharika Gupta

CSBC Bihar Constable Result 2023
CSBC Bihar Constable Result 2023: बिहार में सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल्स की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते है। बिहार पुलिस प्रॉहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 14 मई को आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा में कुल 2,69,370 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिनके रिजल्ट जारी किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें कि कि कुल 3445 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। यह भर्ती अभियान बिहार राज्य में शराबबंदी कांस्टेबलों की 689 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: