Government Job: बिना कॉलेज गए मिलती है इन 10 पदों पर सरकारी नौकरी, सैलरी 60000 से ज्यादा

Government Job: सरकारी विभागों में 10वीं 12वीं पास के लिए हर साल हजारों भर्तियां (Government Vacancies) आती हैं। कई पदों पर सैलरी 60,000-70,000 रुपए से ज्यादा होती है।

UGC Notice, UGC Notice For HEIs, UGC Notice in Hindi, UGC, UGC Notice for New Course, UGC Rules in Hindi, UGC New Rules, UGC Rules updates, UGC Norms

Government Job: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए हर साल हजारों की संख्या में भर्तियां (Government Vacancies) जारी होती हैं। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले मंत्रालयों, विभागों से लेकर पंचायत सहायक तक की वैकेंसी जारी होती है। भारत में ऐसे कई पद हैं, जिनके लिए 10वीं 12वीं पास की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइए ऐसे ही पदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सुरक्षा बलों जैसे CRPF, BSF, ITBP में भी 10वीं 12वीं पास युवा नौकरी (Job for 10th 12th Pass) पा सकते हैं। नीचे ऐसे 10 पदों के बारे में बताया गया है। इनमें से कई ऐसे पद भी हैं, जिनपर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 60,000-70,000 रुपए से ज्यादा होती है।

10वीं 12वीं पास के लिए वैकेंसी

ट्रे़ड अप्रेंटिस- सरकारी विभागों में ट्रेड अप्रेंटिस जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई होल्डर्स से आवेदन मांगे जाते हैं। शुरुआत में स्टाइपेंड के बाद सैलरी अच्छी होती है.

करेक्शन ऑफिसर- भारत में कई एजेंसियां करेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां करती हैं। इस पद के लिए हाईस्कूल पास कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र होते हैं।

फायरफाइटर- पुलिस विभाग की तरफ से फायरमैन और फायरफाइटर जैसे पदों पर भर्ती के लिए भी 10वीं 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अलावा फिजिकल टेस्ट के आधार पर होता है।

मेडिकल टेक्नीशियन- 10वीं 12वीं पास युवाओं को मेडिकल फील्ड में टेक्नीशियन जैसे पदों पर नौकरी मिल जाती है। इस पद के लिए 10वीं पास के अलावा मेडिकल टेक्नीशियन डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर- फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से जारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की भर्तियां होती हैं। इस पद के लिए भी ग्रेजुएट होना जरूरी नहीं है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का काम काफी जोखिम वाला होता है ऐसे मे सैलरी काफी ज्यादा होती है.

लाइब्रेरी टेक्नीशियन- यूनिवर्सिटी, कॉलेज आदि में लाइब्रेरी मैनेज करने के लिए टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां होती हैं। इस पद के लिए 10वीं 12वीं पास के अलावा लाइब्रेरी टेक्नीशियन कोर्स में डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी है।

इलेक्ट्रीशियन या प्लंबर- 10वीं के बाद आईटीआई ट्रेड में कोर्स करके इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर जैसे पदों पर नौकरी पा सकते हैं। इस पद के लिए हजारों की संख्या में भर्तियां निकलती हैं।

इंडियन रेलवे अप्रेंटिस- भारतीय रेलवे के ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इस ग्रुप में ट्रैक मरम्मत, हेल्पर और वायरमैन जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं।

SSC MTS- स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से हर साल मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है। इस पद पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी विभागों में सपोर्ट स्टाफ और असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं।

SSC CHSL- केद्र सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न मंत्रालयों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसमें 12वीं पास युवा आवेदन के पात्र होते हैं। इस परीक्षा से हर साल हजारों भर्तियां की जाती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ