News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreRailway Recruitment: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के कुल 3015 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को West Central Railway की ऑफिशियल वेबसाइट- wcr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 जनवरी 2023 तक का समय दिया गया है। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Government Jobs: 10वीं पास के लिए 80 हजार रुपये तक सैलरी वाली नौकरी, जल्द कर दें अप्लाई
रेलवे की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई होल्डर इसमें आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम उम्र वाले आवेदन के पात्र होंगे। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 14 दिसंबर 2023 के आधार पर की जाएगा। बता दें कि आरक्षण के दायरे में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसमें 10वीं पास के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। बता दें कि ज्यादा योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के भी 10वीं के मार्क्स ही लिए जाएंगे। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 136 रुपए जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 36 रुपए निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।