Sarkari Naukri: 89000 पदों पर निकली वैकेंसी, राजस्थान के 15 विभागों में होगी भर्ती

राजस्थान में बंपर वैकेंसी निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल ने युवाओं के लिए 15 विभागों में 89000 वैकेंसियों पर भर्ती की जाएगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

jobs

jobs

विज्ञापन
विज्ञापन

89838 नई नौकरियां

बीते बुधवार को राज्य सरकार ने युवाओं के लिए लगभग 89838 पदों पर वैकेंसी निकालने की बात कही है। इसमें तहत 15 विभागों में 89 हजार से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा एक और  विज्ञापन जारी किया गया है, जिसे ‘Class IV Employee Direct Recruitment 2024’ टैग के साथ शेयर किया गया। इस विज्ञापन में बताया गया कि सरकार क्लास 4 के कुल 52453 पद  पर नौकरियां निकलने की तैयारी में है।  इसके लिए आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू कर दिए जाएंगे। कैंडिडेट 19 अप्रैल 2025 इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Government Jobs

Government Jobs

इन विभागों में भी निकली नौकरियां

इसके अलावा ड्राइवर के लिए भी 2400 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। साथ ही मेडिकल डिपार्टमेंट में भी अलग- अलग पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसमें कुल 5090 पोस्ट हैं, इसके अलावा आयुर्वेद नर्स कंपांउडर के 745 पदों पर भी रिक्तियां निकाली जाएंगी।
सरकार ने सीनियर टीचर्स के लिए भी 2129 पोस्ट, डेयरी में 505 पोस्ट और मेडिकल एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 312 पदों पर वैकेंसी निकालने की तैयारी कर ली है। सिनियर साइंटिस्ट ऑफिसर के लिए भी 14 पोस्ट और जल जीवन मिशन में टेक्नीकल एक्सपर्ट के लिए  855 पदों पर रिक्तियां निकाली जानी हैं।

विज्ञापन

आने वाले 5 सालों में 4 लाख नौकरियां

राजस्थान सरकार का प्लान है कि वह आने वाले 5 सालों में 4 लाख नौकरी नौकरी देने की तैयारी में है। राज्य वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि सरकार ने एक टारगेट सेट किया है, जिसके तहत हर साल एक लाख नौकरियों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ