10वीं पास के लिए खुशखबरी! ​मेट्रो में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। कोलकाता मेट्रो रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। जो भी योग्य इच्छुक उम्मीदवार हैं वह इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Jobs Sarkari Naukri

मेट्रो में नौकरी

Sarkari Naukri: अगर मेट्रो में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर है। कोलकाता मेट्रो ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए केवल आपको 10वीं पास होना जरूरी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। टोटल 128 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं, यानी अभी आवेदन खोले नहीं गए हैं। पहले से ही इस भर्तियों के बारे में पूरी डिटेल देख लें।

विज्ञापन

128 पदों पर भर्तियां

कोलकाता मेट्रो में 128 पदों भर्तियां निकाली गई हैं। जिसके लिए आवेदन जल्द ही खोल दिए जाएंगे। 128 पदों में फिटर के लिए 82 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 28 पद, मशीनिस्ट के लिए 9 पद और वेल्डर के लिए 9 पदों पर आवेदन भरे जाएंगे। जिसके लिए आवेदन की 23 दिसंबर से शुरू होंगे। वहीं, आखिरी तारीख 22 जनवरी 2025 तय की गई है।

विज्ञापन

कितना होगा आवेदन शुल्क

SC, ST और PWD श्रेणियों और महिलाओं के उम्मीदवारों के लिए छूट के साथ 100 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। वहीं, इसके लिए आवदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 15 साल होना चाहिए। 24 साल से ज्यादा की उम्र वाले उम्मीदवार इसमें अप्लाई नहीं कर सकते हैं। SC, ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं, OBC  उम्मीदवारों को 3 साल और PWD उम्मीदवारों के लिए 10 साल की छूट रहेगी।

विज्ञापन

Sarkari Jobs Sarkari Naukri

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया मेरिट के मुताबिक रहेगी। इसके लिए 10वीं क्लास में 50 फीसद नंबर होने जरूरी हैं। इसके अलावा मेडिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले https://mtp.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,4,359,563 पर जाएं। यहां पर सबसे ऊपर ही नोटिफिकेशन दिख जाएगा। इसपर क्लिक करके पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। हालांकि अभी तक आवेदन के लिए लिंक नहीं दिया गया है। वह साइट पर 25 दिसंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ