हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पेट रहेगा हल्का, पाचन होगा दुरुस्त- रोज पिएं पतंजलि पाचक जलजीरा

Patanjali News: बदलते मौसम में पेट की बढ़ती समस्याओं से आप भी रहते हैं परेशान तो पतंजलि पाचक जल जीरा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या गुण पाए जाते हैं और इसके सेवन करने का तरीका.

विज्ञापन

Health Care Tips: गर्मियां आते ही ज्यादातर लोगों को पेट से सम्बन्धित परेशानियां जैसे पेट फूलना, गैस और अपच आदि का सामना करना पड़ता है. इनसे बचने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन भी करते हैं. वहीं कुछ लोग प्राकृतिक चीजों का विकल्प ढूंढते हैं. ऐसे व्यक्तियों के लिए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने खास पाचक जलजीरा बनाया है जो पेट की सभी दिक्कतों में आराम पहुंचाता है. पतंजलि का पाचक जल जीरा बिना किसी मिलावट के बनाया गया है.

पतंजलि पाचक जल जीरा के फायदे

  • पतंजलि पाचक जल जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाता है.
  • यह गैस और पेट फूलना कम करने में मदद करता है.
  • इसके सेवन से भूख बढ़ने में सहायता मिलती है.
  • यह पेट की जलन और खट्टी डकार को शांत करता है.
  • इसको मसालों के कारण पेट साफ रखने और पाचन सुधारने में सहायक माना जाता है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि पाचक जल जीरा एक आयुर्वेदिक पाचन पेय है, जिसमें मुख्य रूप से जीरा, काला नमक, सादा नमक, काली मिर्च, धनिया, पुदीना, अजवाइन, सोंठ, हींग, अमचूर, नींबू सत, इमली/टार्टरिक एसिड तथा हरड़, बहेड़ा आंवला और त्रिफला जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो मिलकर गैस, अपच और पेट के भारीपन में राहत देने तथा पाचन शक्ति को सुधारने में सहायक माने जाते हैं.

इस तरह से करें सेवन

आप एक गिलास पानी में दो चम्मच पतंजलि पाचक जल जीरा मिलाकर इसको पी सकते है साथ ही इसे सलाद, सब्जी में डालकर या चूरन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola