INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने लगी है। यूपी में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा और बीजेपी की हवा निकाल दी, लेकिन लोकसभा चुनाव के 6 महीने बाद ही क्षेत्रीय पार्टियों और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस और सपा के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। पहले उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद महाराष्ट्रए हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को पशोपेश की स्थिति बन गई। कांग्रेस के सपा और आरजेडी से रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। ऐसा बयानों से नजर आता है। हां अंदरखाने राजनीति में क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
संसद में अखिलेश यादव ने तंज भरे शब्दों में कांग्रेस को थैंक यू कहना। इसके बाद रामगोपाल यादव का राहुल गांधी के दौरे को फॉर्मेलिटी कहना। विपक्ष की आगे की सीट में से अवधेश प्रसाद की सीट को पीछे करना ये कुछ ऐसे विवाद हुए हैं जो बता रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विपक्षी पार्टियों की यह रणनीति
राजनीति के जानकारों की मानें तो विपक्षी पार्टियों को लगता है विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल कांग्रेस को छोटे भाई की भूमिका में रखना चाहते हैं। इसके साथ ही कम से कम सीटें भी शेयर करना चाहते हैं, ताकि उन्हें नुकसान कम हो। वहीं कांग्रेस चाहती है कि जो भूमिका उसकी लोकसभा में रहती है वह विधानसभा में भी बनी रहे, यहां कम से कम उसके बराबर बनी रहे।
ये भी पढ़ेंः Khalid Nadvi कौन? जिसके लिए NIA अफसरों से भिड़े सैकड़ों लोग, 110 पर FIR दर्ज
जानें क्यों चिंतित है सपा
यूपी में पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से अखिलेश यादव चिंतित हैं। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। राहुल गांधी का दलितों और मुस्लिमों के बीच जाना सपा को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। संभल हिंसा पर जब अखिलेश यादव सदन में भाषण दे रहे थे तब राहुल गांधी संभल दौरे के लिए निकले थे। वहीं कल वे हाथरस पहुंच गए। दरअसल सपा को लगता है कि कांग्रेस उसके कोर वोट बैंक में सेंधमारी कर रही है।
ये भी पढ़ेंः वकील ने Atul Subash पर किए सनसनीखेज खुलासे, बोले-डिप्रेशन की खबरें झूठीं
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 hr agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
3 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
6 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
6 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
6 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
7 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines