West Bengal: माउंट एवरेस्ट जैसा शिक्षक भर्ती घोटाला...', ED ने रखी दलील, शांतनु 11 दिन अब रिमांड पर

West Bengal, West Bengal Teacher Recruitment Scam, TMC Youth Leader Santanu Banerjee, ED Custody, West Bengal News, Kolkata Session Court, Kolkata Hindi News

शांतनु बनर्जी को कोर्ट ने 24 मार्च तक के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

West Bengal Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता शांतनु बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को उन्हें कोलकाता के सेशन कोर्ट में पेश किया गया।

इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले को माउंट एवरेस्ट जैसा घोटाला करार दिया। शांतनु को ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

अब 24 मार्च को होगी शांतनु की पेशी

ईडी ने पूछताछ के लिए शांतनु बनर्जी को 11 दिन तक अपनी हिरासत में रखने का अनुरोध किया। इस पर कोर्ट ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली। शांतनु को ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें अब 24 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

11 मार्च को गिरफ्तार हुए थे शांतनु

बता दें कि शांतनु 2015 में एक छोटी मोबाइल दुकान चलाते थे। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद 11 मार्च को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान शांतनु सहयोग नहीं कर रहे थे और वे सवालों के जवाब घुमा-फिरा कर दे रहे थे।

विज्ञापन

इसके आलावा शांतनु बनर्जी के घर से ईडी को 300 परिक्षार्थियों के कई कागजात और दस्तावेज भी हाथ लग चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घोटाला करीब 350 करोड़ का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ