Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल में रामनवमी हिंसा की जांच करेगी NIA, कलकत्ता HC ने दिए आदेश

West bengal, ram navami violence, calcutta high court, nia, national investigation agency

Ram Navami Violence: कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस साल रामनवमी के दौरान हावड़ा, हुगली और दलखोला में हुई हिंसा की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने का आदेश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को दो सप्ताह के भीतर जांच से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट ने सभी संबंधित थानों को दो सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड, FIR और CCTV फुटेज NIA को सौंपने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार से NOC मिलने के बाद NIA मामले की जांच शुरू करेगी। हाई कोर्ट का ये आदेश पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा की NIA जांच की मांग वाली भाजपा विधायक सुभेंदु अधिकारी की जनहित याचिका पर आया है।

और पढ़िए – Radio Connectivity: पीएम मोदी आज 91 एफएम ट्रांसमीटर का करेंगे उद्घाटन, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा

बता दें कि पिछले साल भी पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में रामनवमी का जुलूस निकाले जाने पर दो समूहों के बीच हिंसा हो गई थी। हिंसा के दौरान वाहनों में आग लगा दी गई, दुकानों में तोड़फोड़ की गई और पथराव किया गया था। शहर में रामनवमी समारोह में हिंसा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ