VIDEO: 'मुस्लिमों के लिए क्या किया...', युवक ने बंगाल के विधायक से पूछा सवाल, जड़ दिया थप्पड़, लोग रह गए हक्के-बक्के
Edited By Bhola Sharma

नौशाद अहमद ने इस कांड के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्टी की हाथ होना बताया है।
Edited By Bhola Sharma

नौशाद अहमद ने इस कांड के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्टी की हाथ होना बताया है।
West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक युवक ने एआईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को सरेआम मंच पर थप्पड़ जड़ दिया। यह देख लोग हक्के-बक्के रह गए। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
नौशाद अहमद ने इस कांड के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्टी की हाथ होना बताया है। विधायक भूख हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मियों के बीच पहुंचे थे, तभी उनके साथ ये घटना हुई।
Attack on Naushad Siddiqui
ISF MLA Naushad Siddiqui joins the Dharna stage in support of DA activists and begins a one-day symbolic hunger strike from sunrise to sunset. Let's stand together for a just cause. #JusticeForAll #NaushadSiddiqui #ISFMLA #Bhangar pic.twitter.com/xDwDEbWTYg— Raju Alam (@rajualam) March 18, 2023
दरअसल, कोलकाता के शहीद मीनार पार्क स्थित संग्रामी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले डीए की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार को विधायक नौशाद सिद्दीकी उनके बीच पहुंचे।
वे कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। तभी भीड़ में से एक युवक उठा। वह मंच पर पहुंचा और विधायक के सामने खड़ा हो गया। उसने अपने पेट में बंधी पट्टी को दिखाते हुए पूछा कि अल्पसंख्यकों (मुस्लिमों) के लिए क्या कर रहे हो?
विधायक नौशाद ने अभी जवाब भी नहीं दिया था कि उस युवक ने उन पर हाथ छोड़ दिया। यह देख मंच पर मौजूद कुछ लोग युवक को पकड़ने के लिये लपके। लेकिन नौशाद ने कहा कि उसे अकेला छोड़ दो। यह नाटक है। उसे फंसाने की साजिश है।
उन्होने यह भी कहा कि डीए कार्यकर्ताओं के मंच पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को भेजने की साजिश रची जा रही है।
बता दें की लंबे समय से सरकारी कर्मचारी डीए की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। एक दिन धरना मंच पर एक पोस्टर मिला था। जिस पोस्टर में यह लिखा था की धरना मंच पर बम से हमला कर उड़ा देंगे। आंदोलनकारियों ने थाने में शिकायत भी की थी। जिसके बाद अब विधायक के ऊपर थप्पड़ मरने की घटना सामने आई है, जो पुलिस सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: