दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल से, अखिलेश यादव पहुंचे कोलकाता, ममता से आज करेंगे मुलाकात
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kolkata: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में होने वाली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (National Executive Meeting) में शामिल होने के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहुंच चुके हैं।
यहां पहुंच कर उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पहली बार कोलकाता नहीं आए हैं। इससे पहले छह बार यहां आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने बताया कि बंगाल में हम पहली बार नहीं आए हैं। छठी बार बंगाल आए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में 2024 में किस तरह भाजपा का देश से सफाया हो, इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुझाव देंगे और पार्टी की दिशा तय करेंगे।
बंगाल में हम पहली बार नहीं आए हैं, हम छठी बार बंगाल आए हैं, बैठक में 2024 में किस तरह भाजपा का देश से सफाया हो इसपर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुझाव देंगे, और पार्टी की दिशा तय करेंगे: बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/E1pwJVJQZ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वे दीदी (ममता बनर्जी) से मिलने जा रहे हैं। कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह दीदी ने भाजपा का मुकाबला किया था, वैसे ही आने वाले समय में भाजपा का झारखंड, यूपी और दक्षिण भारत समेत देशभर से सफाया करना है।
कोलकाता हवाई अड्डे पर निकलते समय अखिलेश यादवव ने कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर भाजपा के राजनीतिक हथियार हैं। उत्तर प्रदेश में विधायकों समेत हमारे (सपा) कई नेता झूठे और मनगढ़ंत मुकदमों में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि जो भी धमकी देता है तो भाजपा उन विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई भेजती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: