Weather Update IMD Forecast: देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 2 दिन में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं उत्तर भारत और मध्य भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन समुद्र तटों से भीषण समुद्री लहरों के टकराने, भारी से बहुत भारी बारिश होने, भीषण शीत लहर चलने, घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। देशभर में मौसम ऐसा होने के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने, बर्फीली हवाएं चलने के कारण है। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन देश का मौसम कैसा रहेगा? वहीं इस समय देशभर में मौसमी परिस्थतियां कैसी हैं?
अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना; छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भीषण से भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा छाने के अलर्ट हैं।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। करीब 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 7 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। क्योंकि ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ था, जिससे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। इस एरिया के अगले 2 दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने के आसार हैं। वहीं मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में पश्चिमी विक्षोभ, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और निचले हिस्से में निकटवर्ती जम्मू संभाग पर एक्टिव है।
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
31 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
1 hr agoLIVE: कनॉट प्लेस में घुसे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए
1 hr agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
11 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines