Weather Forecast Today: हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, अन्य राज्यों में मौसम साफ रहेगा। लोगों को बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलेगी। पढ़ें, दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

Weather Forecast today imd Alert

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से 7 मार्च की रात के दौरान बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से होगा। वहीं, अन्य राज्यों में मौसम साफ रहेगा। किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

पश्चिम विक्षोभ की वजह से होगी बारिश-बर्फबारी

IMD के मुताबिक, आज रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में होगी बारिश 

विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्य बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। आज असम, मेघालय और नगालैंड में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान रायलसीमा और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश यानी यूपी में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इससे किसानों की फसलों को भी लाभ होगा। विभाग के मुताबिक, 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। बारिश और ओलावृष्ट की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ