जंतर-मंतर पर पहलवानों का हंगामा; पुलिस ने नए संसद भवन जाने से रोका, हिरासत में लिए गए रेसलर्स
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नई दिल्लीः नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को रविवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये पहलवान नए संसद भवन की ओर से कूच कर रहे थे। बताया गया है कि पहलवानों पर जंतर-मंतर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था। पूर्व में ही पहलवानों और खाप पंचायतों की ओर से महापंचायत का ऐलान किया गया था।
इस ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से अलर्ट थी। दिल्ली से लगने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया गया था। साथ ही जंतर-मंतर पर भी भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। नए संसद भवन की ओर कूच करने पर पुलिस ने बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और वीनेश फोगाट समेत कई पहलवान को हिरासत में ले लिया है।
#WATCH | Delhi: Security personnel stop & detain protesting wrestlers as they try to march towards the new Parliament from their site of protest at Jantar Mantar.
Wrestlers are trying to march towards the new Parliament as they want to hold a women's Maha Panchayat in front of… pic.twitter.com/3vfTNi0rXl
— ANI (@ANI) May 28, 2023
इस दौरान पहलवान बजरंग पूनिया ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे शांति पूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। यह उनका अधिकार है। उधर, महिला पहलवानों साक्षी और वीनेश ने भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की है। उनके साथ धक्का मुक्की की है।
ये भी पढ़ेंः Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में वीर सावरकर का किया जिक्र, बोले- उनकी त्याग की गाथा सबको प्रेरित करती है
बता दें कि एएनआई के मुताबिक पहलवान बजरंग पूनिया ने ऐलान किया था कि किसी भी हाल में महिला सम्मान महापंचायत होगी। पूनिया के इस ऐलान का किसान नेताओं और खाप पंचायतों ने भी समर्थन किया था। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक इसी बीच यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। यहां दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस ने सभी को रोक दिया है। बताया गया है कि इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। किसान नेताओं ने इस कार्रवाई को सरकार की हिटलरशाही करार दिया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: