कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, फिर कुचलकर फरार हो गया शख्स; घटना देख हैरान रह गए सब

Hit And Run Viral Video : मध्य प्रदेश के इंदौर का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कार सवार ने पहले एक शख्स को ठोकर मारी, फिर कुछ दूर तक बोनट पर घसीटा और फिर कुचलकर फरार हो गया।

Indore Viral Video

Hit And Run Viral Video :  मध्य प्रदेश के इंदौर में हिट एंड रन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार कपल को पहले ठोकर मारी और फिर उन्हें घसीटते हुए ले गई। घटना के वक्त कई लोग बाजार में मौजूद थे, जो कार सवार के हौसले को देखकर हैरान थे।

300 मीटर तक बोनट पर घसीटा

बताया जा रहा है कि मामला इंदौर के पाटनीपुरा- मालवा मिल चौराहे है। एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कपल को ठोकर मार दी। शख्स कार की बोनट पर लटक गया। करीब 300 मीटर तक उसे कार सवार ने घसीटा और फिर जब वह नीचे गिरा तो उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सड़क पर कई गाड़ियां आ रही हैं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र से गुजरती स्कॉर्पियो चालक की करतूत देखकर लोग चिल्लाने लगे। जिस तरह से स्कॉर्पियो चालक ने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है, उससे साफ पता चल रहा है कि उसने अंदर कानून का खौफ नहीं है।

देखिए वीडियो


मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर मारकर कार चालक भागने का प्रयास करने लगा इसके बाद बाइक सवार किशोरीलाल कार के सामने खड़ा हो गया। हालांकि कार चालक फिर भी नहीं रुका। किशोरीलाल कार के बोनट पर लटक गया और कार चालक बोनट पर टांग कर उसे ले जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद किशोरीलाल का हाथ छूट गया।

कार चालक इसके बाद भी नहीं रुका और किशोरीलाल को कुचलते हुए निकल गया। घटना का वीडियो सामने देखने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना में पति–पत्नी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ