---विज्ञापन---

‘सोढ़ी’ के गायब होने पर क्या बोले TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी? सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

TMKOC : गुरुचरण सिंह 'सोढ़ी' को खोजने के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें लगा दी हैं। इसी बीच TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने गुरुचरण सिंह के गायब होने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

---विज्ञापन---

TMKOC Sodhi : टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो में से एक TMKOC के एक किरदार के लापता होने से हर कोई हैरान है। कई सालों तक इस धारावाहिक में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने लोगों को हंसाया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वह लापता है, जिनकी दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है। गुरुचरण सिंह के गायब होने पर TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

गुरुचरण सिंह के मामले में पुलिस ने पहली बार बयान जारी कर कहा है, ‘परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए निकले थे। वह तब से लापता हैं।’ गुरुचरण सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह सड़क पार करते दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या बोले असित मोदी?

पुलिस द्वारा बयान जारी किए जाने के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने X पर लिखा है कि भगवान से गुरुचरण सिंह की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग गुरुचरण सिंह के सुरक्षित वापस मिलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या बोली दिल्ली पुलिस?

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीना ने कहा, हमने मामला दर्ज कर लिया है और सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हम तलाश कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल जांच से हमें कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। रोहित मीना ने बताया कि हमने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, फिर कुचलकर फरार हो गया शख्स; घटना देख हैरान रह गए सब

---विज्ञापन---

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हम उन्हें देखकर हंसते हुए बड़े हुए हैं। भगवान उनकी रक्षा करे। एक अन्य ने लिखा कि भगवान से प्रार्थना है कि पुलिस उन्हें सुरक्षित बरामद कर ले। एक ने लिखा कि TMKOC की टप्पू सेना को बुलाओ, शायद वह जल्दी खोज निकाले। एक अन्य ने लिखा कि पता नहीं क्यों TMKOC की टीम अपने इस पूर्व साथी के गायब होने के बाद भी एक्टिव नहीं दिखाई दे रही है।

First published on: Apr 27, 2024 07:49 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola