'बंगाल में युद्ध चल रहा है...', संदेशखाली में बरामद हथियारों पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा

Sandeshkhali arms recovery: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में सीबीआई, एनआईए और एनएसजी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि संदेशखाली मामले में बरामद हथियार और विस्फोटक वहां कार में रखकर लाए गए थे।

Kolkata Rape Murder Case compensation controversy

ममता बनर्जी

Sandeshkhali arms recovery: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच नेताओं की बयानबाजी तेज है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में बड़ा दावा कर डाला है। संदेशखाली मामले में उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों का यह पूरा ऑपरेशन फर्जी था। उनका आरोप था कि पहले तो ये ऑपरेशन बंगाल पुलिस को बिना सूचना दिए किया गया। बता दें शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने संदेशखाली मामले में आरोपी शेख शाहजहां के करीबी अबू तालेब मोल्ला के पास से हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन

सीएम ने किए ये दावे

ममता बनर्जी ने कहा कि यहां तक आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जो हथियार, गोला बारूद बरामद हुए वह यहां किसी कार में रखकर लाए गए थे। दरअसल, सीएम शनिवार को आसनसोल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। बता दें यहां से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस दौरान मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।

विज्ञापन

लगता है बंगाल में युद्ध चल रहा है

सीएम ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई, एनआईए और एनएसजी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि यहां युद्ध चल रहा है। सीएम ने दावा कि कि जांच में जुटी एजेंसियां आज तक ये नहीं बता पाईं की उन्हें जो हथियार बरामद हुए वे कहां से बरामद हुए?

चॉकलेट बम के लिए सीबीआई की जरूरत क्यों?

ममता बनर्जी ने आगे मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। राज्य में चॉकलेट बम फूट जाए तो भी सीबीआई, एनएसजी की जरूरत क्यों है? मानो यहां कोई जंग चल रही हो?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ