Mallikarjun Kharge

'बीजेपी ने कभी देश की आजादी के लिए काम नहीं किया', पीएम मोदी पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी सरकार पिछले दस सालों में देश की जनता से कई वादे किए। लेकिन आज तक उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। बता दें इससे पहले कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला था।

Mallikarjun Kharge: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने प्रचार में जुटी हैं। इस दौरान नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी  भी तेज है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार को घेरा है। असम के गुवाहाटी में मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातों से ऐसा लगता है कि देश को आजादी भाजपा की सरकार (2014) बनने के बाद ही मिली है, उससे पहले तो देश आजाद ही नहीं हुआ था।

विज्ञापन

कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी 

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी देशभक्ति की बातें करते हैं। वह ऐसा दर्शाते हैं कि देशभक्ति में वह पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से भी आगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराया था। बीजेपी ने कभी देश की आजादी के लिए काम नहीं किया। पीएम मोदी राष्ट्रवाद के बारे में काफी बोलते हैं जैसे उनसे पहले ‘नेहरू’, ‘इंदिरा’ और लाल बहादुर शास्त्री जैसे बड़े नेताओं ने कुछ किया ही नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ