देखिए कहीं ब्लैकमेल न हों जाएं, अनजान नंबर से आई फोन-वीडियो कॉल से बचने के लिए ये तरीके अपनाएं

Unknown Number Phone Call

Unknown Number Phone Call

आजकल फोन या व्हाट्सऐप पर अनजान नंबरों से काफी फोन आते हैं। वीडियो कॉल्स आती हैं, जिनसे लोग ठगों का शिकार बन सकते हैं। कई लोग सेक्सटॉर्शन केस में फंस जाते हैं। ठग वीडियो बनाकर पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर वीडियो परिवार या दोस्तों को भेजने की धमकी देते हैं। पैसे ऐंठने के बाद भी वीडियो वायरल कर देते हैं। फिर ठगी, वसूली और ब्लैकमेलिंग का दौर चलता रहता है। परेशान होकर लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। वहीं पुलिस भी ठगों का सुराग नहीं लगा पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्सटॉर्शन का ताजा मामला UP में रिपोर्ट

ऐसी ही ठगी का ताजा मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। विधान परिषद सदस्य (MLC) को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। उन्होंने व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल उठा ली, लेकिन कॉल ऑन होते ही उनके होश उड़ गए। एक लड़की अश्लील हरकतें कर रही थी। उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद एक ओर कॉल आई। बात करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस कर्मी बताकर उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत होने की बात कही। मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

अगर आपको भी इस तरह की अनजान कॉल आती हैं तो आप उनको इग्नोर करके अपना बचाव कर सकते हैं। क्योंकि फोन का फ्रंट कैमरा बाई डिफॉल्ट ऑन रहता है तो ठग इसका फायदा उठाते हैं। जानिए क्या करें…

– नंबर सेव नहीं तो वीडियो कॉल न उठाएं। हर समय अलर्ट रहें।
– बार-बार कॉल आए तो कैमरे को कवर करने के बाद ही बात करें।
– मना करने पर कोई बार-बार कॉल करके परेशान करे तो पुलिस को बताएं।
– कोई आपत्तिजनक या अश्लील बातें करे तो उससे दोबारा बात न करें।
– कोई खुद को पुलिसवाला बताकर कॉल करे तो तुरंत शिकायत दें।
– अनजान नंबर से कॉल करके कोई जरूरत बताकर पैसे मांगे तो बिल्कुल न दें।

विज्ञापन

– फंस भी जाएं तो घबराने की बजाय पुलिस या साइबर सेल में को शिकायत करें।
– कोई लिंक भेजकर उसे क्लिक करने को कहे तो बिल्कुल न करें, फोन हैक होगा।
– कस्टमर केयर बनकर बात करके कोई ऐप डाउनलोड करने को कहे तो इग्नोर करें।
– विदेशी नंबर से कॉल आए तो तुरंत ब्लॉक करके पुलिस या साइबर सेल को बताएं।
– इंटरनेशनल कॉलिंग से बचने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन को रिपोर्ट कर सकते हैं।
– 1800110420 या 1963 टोल फ्री नंबर हैं। इनसे अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों का पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ