बस ने 3 युवकों को कुचला, तीनों ने मौके पर दम तोड़ा, बीड में कर रहे थे पुलिस भर्ती की तैयारी

Road Accident in Beed: 5 युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वे सुबह-सुबह हाईवे पर रनिंग कर रहे थे कि पीछे से युवकों को बस ने टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई। 2 ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन बाकी 3 घायलों की मौके पर मौत हो गई।

Dead Body

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharashtra Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड में आज 19 जनवरी दिन शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस भर्ती की तैयारी करते हुए रनिंग कर रहे युवकों को ST बस ने टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। हादसे में घायल 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। 2 घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

हादसा बीड में घोड़का राजुरी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 युवकों ने बस के आगे से साइड में कूदकर जान बचाई, लेकिन बाकी 3 युवक बस की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान सुबोध (बालू) बाबासाहेब मोरे (उम्र 20), विराट बब्रुवान घोडके (19), ओम सुग्रीव घोडके (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आकर शव कब्जे में लिए।

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने की बस में तोड़-फोड़

हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस बीड से परभणी जा रही थी कि उनसे सड़क पर दौड़ रहे युवकों को टक्कर मार दी। मारे गए युवक घोडका राजुरी गांव के ही निवासी थे। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे। हादसास्थल पर हालात देखकर वे भड़क गए और उन्होंने बस में तोड़फोड़ की। मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग तक सरकार से कर डाली। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शवों को कब्जे में लिया और बस को जब्त करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ