Aaj Ki Taaza Khabar: तेलंगाना में श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी, कई घायल

Today News Headlines: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर मन की बात करेंगे। यह 118वां और साल 2025 का पहला एपिसोड होगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करके कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Breaking News

Breaking News Today 19 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो कल डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके बाद उनकी प्राथमिकता अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेल करना होगा। डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण से पहले वॉशिंगटन डीसी शहर में आज ‘विक्ट्री रैली’ भी करेंगे।

विज्ञापन

स्पेन में एक रिसॉर्ट में स्की लिफ्ट गिरने से 30 लोग घायल हो गए हैं। PM मोदी आज देश की जनता से संवाद करेंगे। साल 2025 की पहली मन की बात करेंगे। इजराइल-हमास के बीच 6 हफ्ते तक चलने वाले सीजफायर का पहला फेज शुरू होगा। हमास आज फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 33 बंधक रिहा करेगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

तेलंगाना में श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी, कई घायल

तेलंगाना के आदिलाबाद में 50 से 60 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही वैन पलट गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना हैं पुलिस ने बताया कि हादसा मालेपुर गांव के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हमास ने इजराइल के तीन बंधक छोड़े

हमास और इजराइल के बीच सीजफायर के बाद समझौते के अनुसार हमास ने इजराइल के तीन बंधकों को छोड़ दिया है।

सीएम योगी दिल्ली में 14 रैलियां करेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी अब आक्रामक तरीके से प्रचार करने में जुट गई है। इस बीच खबर है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में 14 रैलियों को संबोधित करेंगे।

राजौरी में रहस्यमयी बीमारी से 17 लोगों की मौत

राजौरी के बडाल गांव में रहस्यमयी बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा, 48 घंटों बाद एक और बच्ची की मौत, अब तक 13 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें तीन दिन पहले मोहम्मद असलम के पांच बच्चों ने रहस्यमय बीमारी से अपनी जान गंवाई थी और छठी बच्ची अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी से जंग लड़ रही थी पर हार गई। मोहम्मद असलम के 6 के 6 बच्चों की मौत हो गई। अब तक 45 दिन में तीन परिवार खत्म हो चुके हैं।

बांदीपुरा में ताजा बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। वीडियो बांदीपोरा से है।

हम लड़ेंगे और जीतेंगे- संजय सिंह

दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह ने कहा, जिस तरह से अरविंद केजरीवाल पर हमला हो रहा है, इस पर मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि नारों की पार्टी सिर्फ हमला ही कर सकती है। वह दिल्ली और यहां के लोगों को कोई भविष्य नहीं दे सकती। आप हमला करके भी अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा पाएंगे। हम हर हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

इंदौर में अमोनिया का घोल ले जा रहे एक टैंकर में रिसाव

मध्य प्रदेश के इंदौर में अमोनिया का घोल ले जा रहे एक टैंकर में रिसाव हो गया। डीसीपी जोन-1 इंदौर, विनोद कुमार मीना ने बताया, शाम करीब 4 बजे एक टैंकर अमोनिया का घोल लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। विशेषज्ञ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, आस-पास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

रहस्यमयी बीमारी की जांच करने पहुंची केंद्रीय टीम

बुधल गांव में 'रहस्यमयी बीमारी' के कारण हुई मौतों पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने भी इसकी जांच की, लेकिन सही तथ्य सामने नहीं आ पाए। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशेषज्ञों की एक समिति गठित की और टीम आ गई है, पुलिस ने भी एक एसआईटी गठित की है।

अंबाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया सोने का हार

गुजरात के अंबाजी शक्तिपीठ में एक भक्त ने मां को सोने का हार चढ़ाया है। नाडियाद के एक रिटायर्ड टीचर और उनकी पत्नी ने मां अंबे के चरणों में सोने का हार अर्पित किया है। 100 ग्राम वजनी इस हार की कीमत 7 लाख 65 हजार 440 रुपये है।

पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ में आग लगने की घटना के संबंध में सीएम योगी से फोन पर बातचीत की। सीएम ने घटना को लेकर पीएम मोदी से अभी के हालात को लेकर जानकारी मांगी है।

उचित जांच की जाए

हरियाणा के चरखी दादरी में मृतक युद्धवीर के चाचा ने कहा कोहरा था, दुर्घटना हो गई। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि इसकी उचित जांच की जाए। वे मनु भाकर के मामा और नाना थे।

लोग केजरीवाल से जवाब मांग रहे हैं- परवेश वर्मा

अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमले के आप के आरोप पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा, "आप (अरविंद केजरीवाल) जिस भी इलाके में जा रहे हैं, लोग आपको काले झंडे दिखा रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं। तो ये सभी गुंडे हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली की पूरी जनता गुंडे हैं।

संभल हिंसा: पुलिस ने 10 आरोपी पकड़े

संभल हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए10 आरोपियों को पकड़ा है। सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

कार में आग लगने से युवक की मौत

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती कार में आग लग गई। जिससे युवकी की जलकर मौत हो गई।

महाकुंभ जा रही डबल डेकर बस पलटी

महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बस द‍िल्‍ली से लखनऊ आ रही थी।

बिहार के कटिहार में नहर में पलटी नाव

बिहार के कटिहार में एक नाव नहर में पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता है। नाव में कुल 17 लोग सवार थे। जिनमें से 4 लोग तैरकर बाहर निकल आए।

केजरीवाल को समर्थन देगा अग्रवाल समाज

दिल्ली के अग्रवाल समाज ने विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और AAP का समर्थन करने का ऐलान किया है। आज केजरीवाल के घर समाज की बैठक हुई, जिसमें केजरीवाल ने अग्रवाल समाज को भरोसा दिलाया कि अगर उनकी सरकार बनी तो समाज के हितों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई राज्य मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

अलीगढ़ में मिट्टी के नीचे दबने से 2 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मिट्टी ढहने से 5 लोग दब गए, जिनमें से 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। मिट्टी में दबने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें मिट्टी के नीचे से निकालकर अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं। तीनों घायलों की हालत नाजुक है।

पाकिस्तान से आया बच्चा जोधपुर में लापता


पाकिस्तान से आया बच्चा राजस्थान के जोधपुर में लापता हो गया है। पुलिस पिछले 4 महीने से उसे तलाश रही है, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसलिए अब सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। पाकिस्तान से आए सोढाराम का बेटा सुरेश करीब 4 महीने पहले लापता हुआ था।

गाजियाबाद में घर में लगी आग

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी के पास एक घर में आग लग गई। अग्निकांड में एक महिला और उसके 3 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने मौके पर आकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

आज आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली में आज 10 बजे AAP की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसे CM आतिशी और सांसद संजय सिंह संबोधित करेंगे। आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP बड़ा खुलासा कर सकती है।

आज से लागू होगा गाजा में युद्ध विराम

आज से गाजा में युद्ध विराम लागू होगा। हमास ने अभी तक बंधकों की सूची नहीं दी है, लेकिन इजरायल PM बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त संदेश दे दिया। कतर के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह समझौता स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से प्रभावी होगा। इससे गाजा में 15 महीनों से जारी संघर्ष के थमने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने अभी तक रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची नहीं दी है। जब तक बंधकों की सूची नहीं मिलेगी, इजरायल समझौते पर आगे नहीं बढ़ेगा।

अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप कल अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद उनकी प्राथमिकता अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करना रहेगा। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने आव्रजन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। ट्रंप की योजना के बारे में उनके एक अधिकारी ने बताया कि हम पूरे देश में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहे हैं। न्यूयार्क और मियामी में गिरफ्तारियां देखने को मिलेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ