---विज्ञापन---

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोले-5 सालों में खत्म कर देंगे पेट्रोल-डीजल की निर्भरता

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में वे पेट्रोल डीजल की निर्भरता को बिल्कुल खत्म करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल या फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली […]

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में वे पेट्रोल डीजल की निर्भरता को बिल्कुल खत्म करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल या फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को खरीदना चाहिए।

आप लोगों के समर्थन के बिना यह संभव नहीं

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है लोग एलएनजी, सीएनजी, बायोडीजल, हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक और इथेनॉल से चलने वाले वाहनों का उपयोग करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं आने वाले पांच सालों में देश से पेट्रोल और डीजल की जरूरत को खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं और आप लोगों के समर्थन के बिना इसको पूरा करना संभव नहीं है।

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार खुल गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले तक लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग और चुनौतियों के बारे में बात किया करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार खुल गया है और अब लोगों को अपनी गाड़ी लेने के लिए वेटिंग लिस्ट में रहना पड़ता है।

First published on: Mar 16, 2023 07:58 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola