VIDEO: यूक्रेन की सिंगर Uma Shanti ने पुणे में ऑडियंस पर फेंका तिरंगा, केस दर्ज, जानें क्या है नियम?
Edited By Bhola Sharma

Ukrainian singer Uma Shanti
Edited By Bhola Sharma

Ukrainian singer Uma Shanti
Ukrainian singer Uma Shanti: यूक्रेन की पॉपुलर सिंगर उमा शांति विवादों में फंस गई हैं। उन पर भारतीय तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, शांति पीपल म्यूजिकल बैंड से जुड़ी सिंगर उमा शांति पुणे के मुंडवा में एक क्लब में शो कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को ऑडियंस के ऊपर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने सिंगर उमा को नोटिस जारी किया है। उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
सिंगर उमा शांति इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत (EDM) शो करती हैं। इसमें वे वैदिक मंत्रों पर परफॉर्म करती हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पुणे शहर के मुंडवा इलाके में एक क्लब में प्रदर्शन कर रही थीं। कार्यक्रम में उमा शांति प्रदर्शन करते समय तिरंगा पकड़ कर लहरा रही थीं। अचानक उन्होंने तिरंगे को दर्शकों के बीच फेंक दिया।
और पढ़ें – तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें ये खबर, वरना जान-माल का होगा नुकसान
Pune : Controversy Erupts As Singer Disrespects National Flag During Performance During A Pre-Independence Day Celebrations In A Musical Concert . Pune Police Files Case Against Singer and Organiser. #Singer #NationalFlag #UmaShanti #Pune #ViralVideo https://t.co/hRd1BtXqLC pic.twitter.com/AcPEcLsXSF
— Pune Pulse (@pulse_pune) August 15, 2023
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो राष्ट्रवादी लोग नाराज हो उठे। हवलदार तानाजी देशमुख ने कोरेगांव पार्क पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेनी गायिका उमा शांति और कार्यक्रम के आयोजक कार्तिक मोरे पर राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गायक और कार्यक्रम आयोजक को एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें घटना की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
भारतीय तिरंगे को फेंकना अपमान है। किसी के अभिवादन में राष्ट्रीय ध्वज को झुकाया नहीं जाता है। राष्ट्र ध्वज को कमर के नीचे इस्तेमाल करना भी अपमान है। इस मामले में शिकायत पर होने पर केस दर्ज हो सकता है। पहले यह भी नियम था कि कहीं तिरंगा फहराने पर उसे सूर्यास्त से पहले उतारा जाएगा। हालांकि अब इस नियम में छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: