Turkey-Syria Earthquakes: मरने वालों की संख्या की संख्या 10,000 के करीब, ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत ने राहत सामग्री भेजी

Turkey-Syria Earthquakes

Turkey-Syria Earthquakes

Turkey-Syria Earthquakes: तुर्की-सीरिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 10000 के करीब हो गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। आधिकारिक आंकडे के मुताबिक मरने वाले लोगों की संख्या 9,500 को पार कर गई है। वहीं घायलों की संख्या 35 हजार से ज्यादा हो गई है। दोनों देशों की मदद के लिए 70 से भी ज्यादा देश आगे आए हैं। भारत भी ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत मदद भेज रहा है।

कई बार आए तेज भूंकप के झटके

सोमवार तड़के दोनों देशों में 7.8 तीव्रता का भारी भूकंप आया, जिससेर कई अपार्टमेंट ब्लॉक गिर गए, अस्पताल बर्बाद हो गए और हजारों लोग घायल या बेघर हो गए। तुर्की में सोमवार को 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन भूकंप आने के बाद मंगलवार को इस क्षेत्र में 5.9 और 5.7 तीव्रता के दो भूकंप आए। भारत सहित दर्जनों देशों ने दोनों देशों को सहायता और सहायता देने का वादा किया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में ठंड के कारण दिक्कतें आ रही हैं। तुर्किये के कई शहरों में तापमान 9 से माइनस 2 डिग्री सेलसियस पहुंच गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में लोगों को हाइपोथर्मिया होना का खतरा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ